फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   happy birthday Amitabh Bachchan wants to open a museum in honor of his father Harivansh Rai Bachchan

80 साल-80 किस्से: बेहद अच्छे बेटे रहे हैं बिग बी, पिता की यादों को सहेजने के लिए करना चाहते हैं ये खास काम

Tue, 11 Oct 2022 02:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 02:27 PM IST
सार

सिनेमा की दुनिया में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्सर सदी के महानायक को अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की कविताएं पढ़ते देखा जाता है और इसी के साथ अभिनेता अपने पिता की रचनाओं को सहेजने के लिए एक खास काम भी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
happy birthday Amitabh Bachchan wants to open a museum in honor of his father Harivansh Rai Bachchan
अमिताभ बच्चन-हरिवंश राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक छोटे से शहर के कस्बे से निकलकर मुंबई जैसी माया नगरी में संघर्ष के बाद अपना मुकाम बनाया है। 50 साल से भी अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान देने वाले अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बात से तो सभी परिचित हैं कि अमिताभ बच्चन मशहूर हिंदी कवि हरिवंशराय बच्चन के पुत्र हैं। वह अक्सर अपने पिता की कविताओं को सार्वजनिक मंचो पर पढ़ते नजर आते हैं। हालांकि कम ही लोगों को पता होगा कि अपने पिता की असली संपत्ति यानी उनकी रचनाएं सहेजने के लिए अमिताभ बच्चन एक खास काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर रखा था कदम, टेलीविजन पर भी बजा बिग बी का डंका
विज्ञापन


पिता की रचनाओं के लिए संग्रहालय खोलना चाहते हैं बिग बी!
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक बार अपने ब्लॉग में बताया था कि वह हिंदी भाषा की समृद्धि को बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया था कि वह लंबे समय से एक संग्रहालय खोलना चाहते हैं, जहां अभिनेता के पिता के प्रसिद्ध कार्यों को संग्रहीत किया जा सके और जिनका उपयोग शोध कार्य के लिए किया जा सके। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई थी कि हरिवंश राय बच्चन की प्रतिष्ठित रचनाओं को सरंक्षित करने के लिए जल्दी ही संग्रहालय खोलने की योजना को मूर्त रूप दे सकते हैं। हालांकि इस बात को काफी समय हो चुका है लेकिन इस बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: द लिविंग लेजेंड को हॉलीवुड में देख निराश हुए थे दर्शक, चंद सेकंड के रोल पर उठाए थे कई सवाल

कालजई रचनाओं के रचियता थे हरिवंशराय बच्चन
हरिवंश राय बच्चन की कविताएं सभी ने कभी न कभी जरूर पढ़ी या सुनी होंगी। वह एक विरल कवि थे और उन्होंने कलजई रचनाएं की थीं। वह राम कुमार वर्म, रामधारी सिंह दिनकर के समवर्ति कवि कवि थे। हरिवंश राय बच्चन को उनकी रचनाओं के लिए पद्मभूषण तक से नवाजा गया था। कवि हरिवंश राय की लेखनी से निकलीं कविताएं आने वाली पीढ़ी और साहित्य की दुनिया के लिए एक अनमोल खजाना हैं, जिन्हें सहेज कर रखना बेहद आवश्यक है।
80 साल-80 किस्से: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed