फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrughan Sinha talking about FTII’s chairman gajendra chauhan

'मैं एफटीआईआई का चैयरमैन बनते-बनते रह गया'

Fri, 22 Jan 2016 08:01 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha talking about FTII’s chairman gajendra chauhan

भाजपा के सांसद और बीते जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में नए चैयरमैन के पद को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वो इंस्टीट्यूट के अंतरिम चैयरमैन बनने के लिए बिल्कुल तैयार थे। उन्होंने कहा कि मैंने इसके लिए एक पत्र की मांग भी की थी। लेकिन आखिरी समय पर ऐसा ना हो सका।

विज्ञापन


पुणे का विश्वविख्यात संस्थान फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पिछले साल से बेहद चर्चाओं में हैं। मोदी सरकार के गजेंद्र चौहान को संस्थान का नया चैयरमैन नियुक्त करने के साथ ही छात्रों और बुद्धिजीवियों का एक धड़ा लगातर उनका विरोध कर रहा है। बहुत से छात्र लंबे समय से संस्थान में धरने पर भी हैं।
विज्ञापन


विरोध कर रहे छात्रों के का कहना है कि गजेंद्र चौहान के नाम पर ऐसा कोई खास कारनामा नहीं है जो उन्हें इस पद के काबिल बनाता हो। गजेंद्र चौहान की पहचान सिर्फ महाभारत में निभाए गए उनके रोल युधिष्ठिर से है। बेहद कड़े विरोध के बावजूद गजेंद्र चौहान अपना पद संभाल चुके हैं। लेकिन अब शत्रुघ्न के दावे वाकई चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल केजरी की वजह से मोदी सरकार अड़ गई

Shatrughan Sinha talking about FTII’s chairman gajendra chauhan

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि जब फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में विरोध बेहद बढ़ गया तो उन्होंने गजेंद्र से अपने कदम पीछे हटाने की बात कही थी। शत्रु का कहना है कि उन्होंने गजेंद्र से खुद अपना नाम वापस लेने के बाद वो खुद इस पद के इच्छुक थे। उन्होंने खुद को अंतरिम चैयरमैन बनाए जाने के लिए तुरंत प्रभाव से पत्र की भी मांग की थी।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि ये सारा मामला खत्म हो जाता। लेकिन राहुल गांधी और केजरीवाल जैसे नेता इस मामले को लेकर राजनिति करने लगे। उनका कहना है कि राहुल गांधी और राज बब्बर इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के पास ले गए। इसके बाद सरकार ने इस मामले को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया।

अपने बयानों के कारण पिछले काफी समय से भाजपा के लिए परेशानी खड़ी करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि कांग्रेस के इस मामले में राजनीति के बाद ये सब ना हो सका। शत्रुघ्न का कहना है कि इस तरह वो बस एफटीआईआई के चैयनमैन बनते-बनते रह गए। भाजपा सांसद ने पिछले साल इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed