{"_id":"692516edfe736cc1150a74f9","slug":"sharmila-tagore-very-sad-on-dharmendra-death-next-month-he-would-have-turned-90-and-i-would-have-turned-81-2025-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, बोलीं- 'अगले महीने वह 90 और मैं 81 साल की हो जाती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, बोलीं- 'अगले महीने वह 90 और मैं 81 साल की हो जाती'
Tue, 25 Nov 2025 08:21 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:21 AM IST
सार
Dharmendra News Update Today: बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। उनके जाने से पूरा बॉलीवुड और लाखों फैंस गहरे सदमे में हैं। धर्मेंद्र के निधन पर शर्मिला टैगोर ने भावुक श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र ने एक साथ कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 'अनुपमा', 'देवर', 'मेरे हमदम मेरे दोस्त', और 'चुपके-चुपके' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने धर्मेंद्र के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र हमेशा सबका ख्याल रखते थे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर
- फोटो : X
अपने को-स्टार का बेहद ख्याल रखते थे धर्मेंद्र
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपने सह-कलाकार धर्मेंद्र को बहुत भावुक तरीके से याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र बहुत नेकदिल, गर्मजोशी भरे और उदार इंसान थे। वे कभी स्टार जैसा दिखावा नहीं करते थे। शर्मिला ने यह भी बताया, 'जब हम उनके साथ होते थे, हमें लगता था हम पूरी तरह सुरक्षित हैं। उस जमाने में आज जैसी सुरक्षा नहीं होती थी, लेकिन धर्मेंद्र हमेशा सबका ख्याल रखते थे। वे दिल से बात करते थे। उनकी मुस्कुराहट और बेबाकी उनकी खासियत थी। उन्होंने न जाने कितने लोगों की मदद की। आज के समय में उनके जैसा इंसान मिलना बहुत मुश्किल है।'

8 दिसंबर को होता है धर्मेंद्र और शर्मिला का जन्मदिन
शर्मिला ने यह भी याद किया कि विदेश में भी लोग धर्मेंद्र जी से बहुत प्यार करते थे। अमेरिका में भी उनके चाहने वालों की भीड़ लग जाती थी। उन्होंने कहा, 'उनकी तबीयत काफी खराब थी, लेकिन हमें उम्मीद थी कि वे ठीक हो जाएंगे और अपना जन्मदिन मनाएंगे। अगले महीने 8 दिसंबर को वह 90 साल के हो जाते और मैं 81 साल की हो जाती।'
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन पर राम चरण-जयदीप अहलावत ने जताया शोक, लिखा- 'स्टार जिसने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया'

धर्मेंद्र का करियर
धर्मेंद्र ने 6 दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले वे जोया अख्तर की 'द आर्चीज' में नजर आ चुके हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: दादाजी से लेकर बेटों संग आदर्श पिता के रोल में नजर आए धर्मेंद्र, हर किरदार में जीता 'ही-मैन' ने दर्शकों का दिल