फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shantanu and Saiee Manjrekar become part of Ajay Devgn Film Auron Mein Kahan Dum Tha know MM Keeravani role

Ajay Devgn: 'औरों में कहां दम था' से जुड़े ये दो यंग सितारे, ऑस्कर विनर एम एम कीरावनी ने उठाया संगीत का जिम्मा

Fri, 07 Apr 2023 12:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 07 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर का नाम जुड़ गया है। वहीं, इसका संगीत एम एम कीरावनी कंपोज करने वाले हैं। 

 

विज्ञापन
Shantanu and Saiee Manjrekar become part of Ajay Devgn Film Auron Mein Kahan Dum Tha know MM Keeravani role
शांतनु माहेश्वरी-सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर फैंस का बज हाई है। इस मूवी में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। वहीं, अब इससे दो और सितारों के जुड़ने की खबर सामने आई है। फिल्म से सई एम मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी का नाम जुड़ा है, इस रिपोर्ट ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

एम एम कीरावनी कंपोज करेंगे संगीत

गौरतलब हो कि नीरज पांडे ने 'औरों में कहां दम था' के साथ एक और सिनेमाई मास्टरपीस देने का वादा किया है। नीरज ने इससे 5 साल पहले फिल्म 'अय्यारी' डायरेक्ट की थी। वहीं, 'औरों में कहां दम था' को लेकर जानकारी है कि इसे दुनियाभर के कुछ विदेशी स्थानों में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाना है। पहले के सूत्रों ने दावा किया था कि फिल्म 20 वर्षों की अवधि में फैली एक संगीत यात्रा है और 2002 और 2023 के बीच सेट की गई है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एम एम कीरावनी के जरिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


बड़े पर्दे पर टाइगर 3 से भिड़ेगी अजय देवगन की फिल्म? औरों में कहां दम था पर आया यह अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर का जुड़ा नाम 

वहीं, 'औरों में कहां दम था' से शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर के जुड़ने की खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। बताते चलें कि शांतनु माहेश्वरी ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शानदार एक्टिंग कर खूब तारीफें बटोरी थीं। अब सई मांजरेकर संग उनकी फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस और क्रिटिक्स दोनों बेताब हैं। यह जोड़ी पर्दे पर क्या धमाल मचाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 


Sonali Bendre:  ‘नाराज’ के सेट पर हुईं गोल्डी से आंखें चार, फिर शादी, और अब अपने पति से इसलिए नाराज हैं सोनाली

विदेशों में भी होगी फिल्म की शूटिंग 

बताते चलें कि 'औरों में कहां दम था' का पहला शेड्यूल फरवरी 2023 में पूरा हुआ था। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरा शेड्यूल जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर के साथ फिल्म सिटी, गोरेगांव में पूरा होगा। वहीं, अजय देवगन और तब्बू भी इस सफ्ताह फिल्म से जुड़कर अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मुंबई के अलावा लखनऊ और विदेशों में भी शूट किया जाएगा। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि 'औरों में कहां दम था' अजय देवगन और तब्बू की साथ में 10वीं फिल्म होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed