फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shakti Kapoor Opens Up About daughter Shraddha's Wedding Plans

शक्ति कपूर क्यों चाहते हैं जल्दी हो जाए बेटी श्रद्धा की शादी!

Wed, 15 Jul 2015 07:21 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor Opens Up About daughter Shraddha's Wedding Plans

अपने खास स्टाइल के लिए मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते रहे हैं। लेकिन असली जिंदगी में उन्हे भी एक आम बाप की तरह अपनी बेटी की चिंता है। जबकि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर फिल्मों में लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही हैं।

विज्ञापन


40 साल से फिल्मों में सक्रिय शक्ति कपूर अपनी बेटी की सफलता से काफी खुश हैं। लेकिन उन्हे श्रद्धा की शादी की फिक्र है। शक्ति कपूर ने रिडिफ डॉट कॉम वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे चाहेंगे अब से तीन साल में उनकी बेटी श्रद्धा कपूर की शादी हो जाए।
विज्ञापन


शक्ति कपूर ने कहा कि वे नहीं चाहते कि उनकी बेटी फिल्मों में ही व्यस्त रहे और 40 साल की उम्र होने पर शादी करे। हालांकि शक्ति कपूर ने साथ ही कहा कि वे शादी या किसी भी दूसरी किसी बात के लिए श्रद्धा पर दबाव नहीं डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बुढ़ापे के लिए भी कुछ पैसे बचाए श्रद्धा'

Shakti Kapoor Opens Up About daughter Shraddha's Wedding Plans

शक्ति कपूर अपनी बेटी के खर्च करने की आदत से भी खुश नहीं हैं। उनके मुताबिक श्रद्धा को अपने पैसे को हिसाब से खर्च करना चाहिए। शक्ति कपूर ने कहा कि अभी श्रद्धा छोटी है और ब्रैंड प्रमोशन में बड़ी अभिनेत्रियों की जगह ले रही है। लेकिन एक दिन ऐसा भी आएगा जब उसकी जगह कोई और लेगा।

शक्ति कपूर ने कहा कि श्रद्धा का हाथ बहुत खर्चीला है। जितना वो कमाती है, उससे अधिक खर्च कर देती है। लेकिन उसे पैसे की बचत के बारे में भी सोचना चाहिए। शक्ति कहते है कि वो सस्ती चीज को ज्यादा दाम मे खरीद लेती है।

शक्ति कपूर ने अपने बारे में कहा कि वो स्पोर्ट्स कार के शौकीन है, लेकिन बहुत मोलभाव के बाद सैकंड हैंड कार खरीदते हैं। जबकि श्रद्धा के साथ ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed