फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shailendra singh was once a famous singer and recognized as the voice of rishi kapoor know where this singer is now

कभी ऋषि कपूर की आवाज हुआ करते थे शैलेंद्र सिंह, जानिए अब कहां है ये सिंगर

Wed, 11 Aug 2021 04:41 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 04:41 PM IST
सार

ऋषि कपूर की कई फिल्मों में शैलेंद्र सिंह ने गाने गाए। ऋषि कपूर की फिल्मों में उनके द्वारा गाए ये गाने इतने लोकप्रिय हुए कि उस दौरान फैंस शैलेंद्र सिंह को ऋषि कपूर की आवाज कहने लगे। हालांकि इतना समय गुजर जाने के बाद ये मशहूर गायक कहां है? ये बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसी कड़ी में आज हम शैलेंद्र सिंह के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
Shailendra singh was once a famous singer and recognized as the voice of rishi kapoor know where this singer is now
शैलेन्द्र सिंह - फोटो : Social media

विस्तार

ऋषि कपूर की कई फिल्मों में शैलेंद्र सिंह ने गाने गाए। ऋषि कपूर की फिल्मों में उनके द्वारा गाए ये गाने इतने लोकप्रिय हुए कि उस दौरान फैंस शैलेंद्र सिंह को ऋषि कपूर की आवाज कहने लगे। हालांकि इतना समय गुजर जाने के बाद ये मशहूर गायक कहां है? ये बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसी कड़ी में आज हम शैलेंद्र सिंह के बारे में जानेंगे। इस मशहूर सिंगर द्रारा गाए गानों को लोग आज भी लुत्फ लेकर सुनते हैं। बॉबी फिल्म के इनके गाने आज भी लोगों की जुबां पर कैद हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शैलेंद्र बॉलीवुड में अपने आपको एक एक्टर के रूप में पेश करना चाहते थे। पर नियति ने कुछ और ही उनके लिए चुन रखा था। इस कारण वे प्लेबैक सिंगर बन गए। फिल्म इंडस्ट्री में उनको गायकी से खूब सफलता मिली। आज शैलेंद्र कहां हैं? इस विषय में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि ऋषि कपूर की आवाज कहे जाने वाले शैलेंद्र सिंह इन दिनों क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन

जैसा की आप जानते ही हैं कि शैलेंद्र फिल्मों में एक्टिंग करना चाहते थे। वे बचपन से ही अभिनय के साथ साथ गायन में भी काफी अच्छे थे। गायन में उनके इस कौशल को देखते हुए शैलेंद्र की मां ने उनको छोटे इकबाल के पास संगीत सीखने के लिए भेजना शुरू किया। 

शैलेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला गाना ऋषि कपूर की एक फिल्म में मिला। उसके बाद इस मशहूर गायक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शैलेन्द्र के गाने उस दौर में इतने मशहूर हुए कि लोग उन्हें ऋषि कपूर की आवाज कहने लगे। बॉबी फिल्म में उनके द्वारा गाए गानों ने उन्हें रातों रात हिट कर दिया।

विज्ञापन

शैलेंद्र के 'हमने तुमको देखा तुमने हमको देखा' (खेल खेल में), 'होगा तुमसे प्यारा कौन' (जमाने को दिखाना है),  'तुमको मेरे दिल ने' (रफूचक्कर) जैसे कई गाने खूब लोकप्रिय हुए। इतने गाने हिट होने के बाद भी उनका एक्टर बनने का सपना दिल के भीतर हमेशा जिंदा रहा। इस दौरान उन्होंने कई नए गायकों को भी फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया। 

सन 1987 से उनकी गायकी के दौर में ठहराव आना शुरू हुआ। इस दौरान उन्हें किसी भी फिल्म में गाना गाने का मौका नहीं मिल रहा था। उन्होंने जिन गायकों को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। वे भी शैलेंद्र के इस कठिन समय में उनके साथ नहीं खड़े हुए। शैलेंद्र को काम मिलना बंद हो गया था। आज के दिन शैलेंद्र शारीरिक रूप से काफी तंदुरुस्त हैं, लेकिन उनको गायकी का काम नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed