फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh unhappy with his fans behaviour

शाहरुख से छीना गया मफलर, फाड़ दी टीशर्ट

Tue, 13 Aug 2013 01:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
shahrukh unhappy with his fans behaviour

किसी भी फिल्म सितारे के लिए फैन्स उसकी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। लेकिन कभी-कभार फैन्स की वजह से ये सितारे बड़ी समस्या में घिर जाते हैं। कुछ ऐसा ही पिछले दिनों शाहरुख खान के साथ हुआ।

विज्ञापन


शाहरुख खान अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया लेने के लिए एक मॉल में गए थे। शाहरुख चाहते थे कि वह दर्शकों से सीधे पूछ सकें कि उन्हें फिल्म कैसी लगी।
विज्ञापन


शाहरुख ने ऐसा किया भी लेकिन वह फैन्स की इतनी भीड़ जमा हो गई कि उन्हें कार्यक्रम छोड़कर जाना ही पड़ा। चूंकि इस कार्यक्रम को खुले मंच में रखा गया था इसलिए शाहरुख के अलग से निकलने की कोई व्यवस्था नहीं थीँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख को अपने प्रशंसकों की इसी भीड़ के बीच से गुजरना था। शाहरुख जब भीड़ के बीच से निकल तो लोगों में उन्हें करीब से देखने और छूने की होड़ लग गई। सुरक्षा गार्ड लोगों की इस भीड़ से शाहरुख को दूर रखने में बार-बार फेल हो रहे थे।

इसी बीच कुछ प्रशंसकों द्वारा शाहरुख खान का मफलर उनसे छीन लिया गया। इस बीच थोड़ी बहुत छीना-छपटी भी शुरु हो गई। इस छीना-छपटी में शाहरुख की टीशर्ट में फट गईं।

हालांकि शाहरुख ने इस घटना पर प्रशंसकों पर किसी भी तरह का गुस्सा नहीं उतारा। वह अपने फैन्स को ही अपना भगवान कहते आए हैं। और भगवान कि किए पर प्रश्न तो खड़े नहीं किए जाते।


हालांकि शाहरुख ने अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि जिसके पास भी मफलर हो वह उसे वापस कर दे। चूंकि वह किसी का तोहफा है। शाहरुख ये बात मिन्नत करने के अंदाज में कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed