फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh to go for a shoulder surgery

शाहरुख खान के कंधे की सर्जरी हुई कामयाब

Tue, 28 May 2013 08:18 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 28 May 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
shahrukh to go for a shoulder surgery

सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपने दाएं कंधे की सर्जरी कराई। वे लंबे समय से अपनी व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण इसे टाल रहे थे। सर्जरी के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


पिछले दिनों फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गए थे। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म के एक्शन दृश्यों को फिल्माते हुए उन्हें चोट आई थी।
विज्ञापन


शाहरुख को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उनका परिवार और करीबी मित्र साथ थे।

47 वर्षीय एक्टर के नजदीकी सूत्र ने बताया, ‘उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। शाहरुख को डॉक्टरों ने निकट भविष्य में जोखिम भरे स्टंट सीन न करने की सलाह दी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख की सर्जरी के लिए उनके लंदन में पढ़ रहे बेटे आर्यन भी यहां पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने आराम करने की सलाह दी है, लेकिन शाहरुख कुछ दिन आराम के बाद ईद पर रिलीज होने वाली ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रमोशन में जून महीने से जुट जाएंगे।

शाहरुख की यह आठवीं सर्जरी है। वह अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘रा.वन’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उस वक्त उनका इलाज हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे कंधे का दर्द बढ़ता गया। यह सर्जरी लंदन में इस महीने के आरंभ में होनी थी लेकिन डॉक्टरों की व्यस्तता के कारण उसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

अपनी चोट के बावजूद शाहरुख ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने अपने स्टंट सीन खुद किए। इसके अलावा शाहरुख चोट के बावजूद कई पुरस्कार समारोहों में जमकर डांस करते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार वह भले ही कार्यक्रमों में फिट नजर आते थे, लेकिन हर सुबह जब जागते थे तो दाएं हाथ को हिला तक नहीं पाते थे।

उसमें भयंकर दर्द होता था और दवाएं लेने तथा मसाज के बाद ही वह स्वस्थ हो पाते थे। शाहरुख ताजा सर्जरी से ठीक होने के बाद फराह खान की फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ की शूटिंग करेंगे।

लगती रही है चोट
शाहरुख को फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर चोटें लगती रही हैं। 2001 में  फिल्म ‘शक्ति’ की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए लेफ्ट सर्वाइकल (गर्दन) में चोट लगी थी। जबकि इससे पहले फिल्म ‘डर’ की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर के साथ शूट करते हुए उनकी तीन पसलियां फ्रेक्चर हो गई थीं।


‘माई नेम इज खान’ की शूटिंग के दौरान बाएं कंधे में चोट। उन्हें तत्काल इलाज कराना पड़ा था। जबकि 1994 में राकेश रोशन की फिल्म ‘कोयला’ की शूटिंग के दौरान बाएं घुटने में चोट। तब भी सर्जरी के बाद ठीक हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed