एक साथ आ ही गए सलमान, शाहरुख और आमिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान के 'गले मिलन समारोह' की ख़बर अब पुरानी पड़ गई। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ये दोनों ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के तीसरे टॉप ख़ान आमिर भी साथ जमा हुए।
तीनों ने जमकर हंसी मज़ाक भी किया और ठुमके भी लगाए। दिल्ली के प्रगति मैदान में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में आमिर ख़ान, शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान साथ में स्टेज पर आए।
इन तीनों के अलावा रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी समारोह में मौजूद रहे। इससे पहले सलमान ख़ान की बहन अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी में सलमान और शाहरुख़ मौजूद रहे लेकिन आमिर वहां नहीं थे।
नहीं मिले अर्पिता की शादी में
आमिर ख़ान ने अर्पिता के शादी समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन तब शाहरुख़ वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद मुंबई में हुए रिसेप्शन समारोहर में जब शाहरूख आए तो आमिर खान वहां नहीं थे।
आमिर और शाहरुख़ भी समय-समय पर विभिन्न समारोहों में मिलते रहे हैं लेकिन लंबे समय बाद ये पहला मौक़ा है जब तीनों ख़ान एक साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए। लेकिन खास बात यह रही कि दिल्ली में हुए इस आयोजन की ऐसी कोई तस्वीर जारी नहीं हुई जिसमें यह तीनों खान एक साथ नजर आ रहे हों।