फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh's daughter Suhana took a big step after the arrest of brother Aryan, a way to avoid trolls

तरकीब: शाहरुख की बेटी सुहाना ने भाई आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उठाया बड़ा कदम, ट्रोल्स से बचने का निकाला तरीका

Tue, 05 Oct 2021 10:22 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 05 Oct 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh's daughter Suhana took a big step after the arrest of brother Aryan, a way to avoid trolls
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में 7 अक्तूबर तक के लिए एनसीबी की रिमांड पर भेजा गया है। दरअसल, आर्यन को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप में ड्रग पार्टी में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। जिसके बाद से ही स्टार किड्स एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। यहां तक की शाहरुख की बेटी सुहाना के इंस्टाग्राम पर भी ट्रोल्स उन्हें कमेंट करने से नहीं चूक रहे हैं। आर्यन के जेल जाने के बाद अब उनकी बहन सुहाना खान ने एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


बंद किया कमेंट सेक्शन
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह उक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती। लेकिन उनके भाई कि गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लोग आड़े हाथों ले रहे हैं। जिसकी वजह से सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। ताकि कोई भी उनपर कोई भी निगेटिव प्रतिक्रिया ना दे पाए। इससे पहले उनका कमेंट सेक्शन ओपन रहता था। सुहाना इस दौरान विदेश में रह कर अपनी पढ़ाई को पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन


7 अक्तूबर तक जेल में रहेंगे आर्यन
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने एक्टर के बेटे को 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखने को कहा है। 7 अक्तूबर को उनकी फिर से पेशी होगी। आर्यन के जेल जाने के बाद से शाहरुख खान की फैमिली की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed