फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan to shoot Rajkumar Hirani Film dunki in Kashmir know more details here

Dunki: कश्मीर में 'डंकी' की शूटिंग करेंगे शाहरुख खान, फिल्म में दिखेगा किंग खान का अलग अवतार

Tue, 25 Apr 2023 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Apr 2023 12:44 AM IST
सार

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में कहा, 'स्वदेस के बाद डंकी शाहरुख की लीक से हटकर फिल्म होगी। वह एक प्रवासी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।'

विज्ञापन
Shahrukh Khan to shoot Rajkumar Hirani Film dunki in Kashmir know more details here
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद लोग उनकी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसी साल के आखिर में रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म डंकी उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है। बताया जा रहा है कि डंकी में किंग खान जो करने वाले हैं वो इससे पहले उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया है। 

विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बांद्रा में खरीदा करोड़ों का घर, बहन शाहीन को गिफ्ट किए इतनी कीमत के दो फ्लैट

विज्ञापन

सबसे अलग होगा शाहरुख का किरदार

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में कहा, 'स्वदेस के बाद डंकी शाहरुख की लीक से हटकर फिल्म होगी। वह एक प्रवासी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, यह उसके द्वारा पहले की गई किसी भी भूमिका के विपरीत है। उनकी हालिया फिल्मों पठान और जवान की तुलना में यह बहुत अलग फिल्म है। उनकी पिछली फिल्में एक्शन बेस्ड थीं, लेकिन डंकी में बहुत कम ही ऐसा कुछ देखने को मिलेगा।"
Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन में आलिया भट्ट की एंट्री, द कश्मीर फाइल्स का रहा दबदबा

विज्ञापन

कश्मीर में शूटिंग करेंगे किंग खान

जानकारी के मुताबिक शाहरुख अब डंकी के शेड्यूल के लिए कश्मीर रवाना हो गए हैं। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले कश्मीर आउटडोर पर बहुत अधिक डिटेल उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक सूत्र का कहना है कि लोकेशन का इस्तेमाल उस तरह से नहीं किया जाएगा जैसे हिंदी सिनेमा में आमतौर पर किया जाता है। सूत्र ने कहा, "यह गाने की शूटिंग के बारे में नहीं है।" बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्मों का स्पेशलिस्ट कहा जाता है। अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाई हैं सभी ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है।
Akanksha Dubey: 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' में आकांक्षा दुबे की जगह आई ये हीरोइन, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed