फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmfare Awards 2023 nominations Alia Bhatt gets Best Actress Vivek Agnihotri in race for Best Director

Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन में आलिया भट्ट की एंट्री, द कश्मीर फाइल्स का रहा दबदबा

Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
सार

आलिया ने यूं तो अपने अभिनय का परचम हर तरफ लहराया है, लेकिन फैंस अभिनेत्री की फिल्मों के कायल भी हैं। हाल ही में,  68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के लिए नामांकित लोगों की घोषणा की गई, जिसमें आलिया ने भी अपनी जगह बनाई है। 

विज्ञापन
Filmfare Awards 2023 nominations Alia Bhatt gets Best Actress Vivek Agnihotri in race for Best Director
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आलिया ने यूं तो अपने अभिनय का परचम हर तरफ लहराया है, लेकिन फैंस अभिनेत्री की फिल्मों के कायल भी हैं। हाल ही में,  68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के लिए नामांकित लोगों की घोषणा की गई, जिसमें आलिया ने भी अपनी जगह बनाई है। 

विज्ञापन
 

19 मुख्य श्रेणियों में हुआ है नामांकन

फिल्म फेयर अवॉर्ड फिल्म जगत का जाना माना अवॉर्ड है। हर अभिनेता इसे पाने का सपना सजाए बॉलीवुड में कदम रखता है। अब हाल ही में, इस अवॉर्ड में नामांकित लोगों की घोषणा की गई। कुल 19 मुख्य श्रेणियों में नामांकन के साथ तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में कई पुरस्कार घोषित किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल इस अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल साथ में होस्ट करेंगे। 

विज्ञापन


Akanksha Dubey: 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' में आकांक्षा दुबे की जगह आई ये हीरोइन, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 आलिया भट्ट भी हैं शामिल

खबरों की मानें तो आलिया भट्ट की फिल्म  गंगूबाई काठियावाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू सहित दस नामांकन प्राप्त किए हैं, वहीं विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी प्रतियोगिता में शामिल है। वहीं, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा जैसी फिल्में भी इस साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्मों में शामिल हैं।


रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आएंगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल विक्की कौशल से लेकर टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और यहां तक कि गोविंदा तक, कई हस्तियां अपने डांस नंबर से फिल्म फेयर के मंच को जगमगा देंगी। फैंस भी इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब आलिया के नॉमिनेशन ने उनके फैंस को और भी खुश कर दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर कपूर भी स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed