फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan takes a dig at aamir Khan's PK poster

'नंगे' आमिर पर शाहरुख ने किया अजीब कमेंट

Mon, 04 Aug 2014 02:06 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan  takes a dig at aamir Khan's PK poster

फ़िल्म 'पीके' के पोस्टर में निर्वस्त्र नज़र आ रहे आमिर ख़ान पर शाहरुख़ ख़ान भी तंज कसने से नहीं चूके। उन्होंने इशारों ही इशारों में आमिर के इस पोस्टर को अभद्र क़रार दिया।

विज्ञापन


दरअसल एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम संबंधी घोषणा के लिए शाहरुख़ ख़ान मीडिया से रूबरू हुए। वहां उनसे कार्यक्रम की संचालक मिनी माथुर ने अंग्रेज़ी में पूछा, "देयर इज़ गॉट टू बी समथिंग यू विश यू शोन टू द वर्ल्ड एंड गॉट अंडर योर बेल्ट एज़ वेल।(आपके बेल्ट के अंदर ऐसा क्या टैलेंट है जो आप दुनिया को दिखाना चाहते हो)।"
विज्ञापन


इस पर शाहरुख़ ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "कैसी अश्लील बातें कर रही हो। ऐसा लग रहा है जैसे पीके के पोस्टर की बात कर रही हो।"

उसके बाद जब एक पत्रकार ने पूछा कि "आमिर ने पीके के पोस्टर में जो अपना हुनर दिखाया है उसके बारे में आप क्या सोचते है?"

इस पर शाहरुख़ बोले, "यार, कम से कम उस बात को हुनर तो मत बोलो। अब इन टिप्पणियों के बॉलीवुड में निश्चित ही मायने निकाले जाएंगे।

सलमान से हो गई दोस्ती

shahrukh khan  takes a dig at aamir Khan's PK poster

जब एक पत्रकार ने उनसे सलमान ख़ान की पेंटिंग के हुनर पर उनकी राय पूछी तो वो बोले, "मैं तो उनसे गले मिल चुका हूं। दोस्ती भी हो गई है। अब तो कम से कम उनके बारे में सवाल मत पूछिए। हम दोनों ही इस पूरे कवरेज से ऊब गए हैं। आप लोग क्यों इससे बोर नहीं होते?"

शाहरुख़ ख़ान कलर्स पर प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो 'गॉट टैलेंट वर्ल्ड स्टेज लाइव' को होस्ट करेंगे। इसमें दुनिया भर से अलग-अलग हुनर वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसका आयोजन इसी साल दिसंबर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed