फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan start shooting of new film

'चेन्नई एक्सप्रेस' को भूल नई फिल्म में कूदे शाहरुख

Mon, 02 Sep 2013 04:11 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan start shooting of  new film
जो लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि शाहरुख खान आखिर कब ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का प्रमोशन रोकेंगे। उन्हें यह जानकर अच्छा लगेगा कि किंग खान ने अब बस करते हुए अगली फिल्म में लग जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सोमवार से दुबई में उनकी अगली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म का निर्देशन फराह खान कर रही हैं। जबकि शाहरुख के साथ इसमें अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। उल्लेखनीय है कि विवान अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बेटे हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म की हीरोइन हैं।
विज्ञापन


शाहरुख और उनकी टीम के ज्यादातर सदस्य दुबई पहुंचने लगे हैं। खुद शाहरुख ने शूटिंग के लिए शनिवार को दुबई की फ्लाइट मुंबई से पकड़ी। बताया गया है कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी प्रकार की चोट न लगे इसलिए डॉक्टरों का एक छोटा दल भी शाहरुख के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल कुछ समय के लिए एक्शन सीन करने से मना किया हुआ है। लेकिन शाहरुख का मानना है कि काम को किसी हाल में रोका नहीं जा सकता। वे खुद ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed