फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan starrer film Ra One sequel will come soon

शाहरुख खान की इस फिल्म का जल्द बन सकता है सीक्वल, डायरेक्टर ने किया ऐसे खुलासा

Mon, 09 Jul 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan starrer film Ra One sequel will come soon
शानदार वीएफएक्स की खूबियों के साथ साल 2011 में आई सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ एक बार फिर से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ‘रा.वन’ के डायरेक्टर अभिनव सिन्हा ने इस फिल्म के सीक्वल को बनाने का विचार किया है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने मीडिया से भी बात की। अभिवन सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह और शाहरुख एक बार फिर से ‘रा.वन’ का सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इस बात को बताने से इनकार कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। पता हो कि साल 2015 में खुद किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी ‘रा.वन’ का सीक्वल बनाने की बात कही थी। लंबे समय से फिल्म इस फिल्म के सीक्वल को बनाने की बात चल रही है। 
विज्ञापन

Shahrukh Khan starrer film Ra One sequel will come soon
आपको बता दें कि साल 2011 में आई फिल्म ‘रा.वन’ में शाहरुख के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन की भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि यह फिल्म साल 2011 की सबसे महंगे बजट की फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई भी की थी। 

वहीं बात करें शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की तो शाहरुख इन दिनों बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बोने के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed