फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fan box office collections: Shahrukh Khan starrer's overall total rises to Rs 131.11 crore

छठें दिन औंधे मुंह गिरी शाहरुख खान की 'फैन' की कमाई

Thu, 21 Apr 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
Fan box office collections: Shahrukh Khan starrer's overall total rises to Rs 131.11 crore
बॉक्स आफिस पर धाकड़ कमाई की गारंटी कहे जाने वाले शाहरुख खान बीते आठ सालों में पहली बार कमाई के लिए इतने तरसते नजर आ रहे हैं। एक-एक दिन करके उनकी फिल्म 'फैन' की बॉक्स आफिस पर कमाई औंधे मुंह गिरती जा रही है और वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख खान को रोमांस के साथ-साथ किसी फिल्म के प्रमोशन के तरीके इजाद करने का भी बादशाह माना जाता है। आज जो फिल्मों के प्रमोशन के लिए नित नये-नये तरीके इजाद किए जा रहें, इनके जनक शाहरुख खान ही हैं, उन्होंने फिल्मों के लिए ज्यादा टीआरपी वाले टीवी शो में जाना शुरू किया था।
विज्ञापन


इन्हीं की देखा-देखी सबसे ने यह रास्ता अख्तियार कर लिया। इसका प्रतिफल ये हुआ कि बीते छह-साल सालों में शाहरुख की कोई फिल्म ही फ्लॉप नहीं हुई। उन्होंने टीवी इत्यादि के माध्यम से फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता जगा दी कि पहले वीकेंड पर ही फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लगता है शाहरुख का वो जादू अब खत्म हो गया। इस बार उनके किसी प्रमोशन का उनकी फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पहले दिन भले शाहरुख की फिल्म ने साल का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, पर पहले ही सप्ताह उनकी फिल्म इस कदर दम तोड़ेगी, किसी को अंदाजा नहीं था।

कहीं 100 करोड़ के लिए भी न तरस जाएं अबकी शाहरुख

Fan box office collections: Shahrukh Khan starrer's overall total rises to Rs 131.11 crore
शाहरुख खान की 'दिलवाले' से पहले की पांच फिल्मों की कमाई ने कीर्तिमान स्‍थापित किए थे। लेकिन 'दिलवाले' ने उनकी उम्मीदों को तोड़ा था। फिल्म में भारतीय बाजार में किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाई थी। लेकिन फैन की हालत उससे भी ज्यादा खराब होते दिख रही है।

शाहरुख की यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्‍म के लिए कुल 105 करोड़ रुपये झोंक दिए गए। उनको एक नया रूप देने के लिए ऑस्कर अवार्ड विजेता मेकअप आर्टिस्ट को बेहद मोटी रकम देकर मनाया गया। फिल्म के प्रोडक्‍शन में कुल 85 करोड़ खर्च दिए गए। बाकी के 20 करोड़ प्रचार-प्रसार में। लेकिन इन सब का प्रतिफल बहुत बुरा होते नजर आ रहा है।

यही नहीं कि 'दिलवाले' की तरह इस बार भी सिनेमाघरों उनसे भिड़ने के लिए 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कोई धाकड़ फिल्‍म हो, बावजूद इसके उनकी फिल्म को झटके पर झटके पर लग रहे हैं। शाहरुख ने पिछली बार अपनी फिल्‍म की कमतर कमाई का ठीकरा कुछ हद तक जगह-जगह पर उसके प्रतिबंध और हिन्दू संगठनों द्वारा उसके विरोध के सिर फोड़ा था।

लेकिन इस बार उनको कुछ कहते नहीं बन रहा है। इस बार तो उन्हें देश में 3500 से ज्यादा स्क्रीन मिले जबकि विदेशों में 1100 से ज्यादा। यानि कि उनकी ‌फिल्म को 4600 से ज्यादा स्क्रीन मिले। आमतौर पर किसी हिन्दी फिल्म को इससे ज्यादा स्क्रीन नहीं मिलते। फिर भी छठे दिन की कमाई की के बारे में जानेंगे तो आपको भी शाहरुख की खत्म होती लोकप्रियता का अंदाजा लगेगा।

जानिए, शाहरुख की फैन ने छठें दिन कमाया कितना

Fan box office collections: Shahrukh Khan starrer's overall total rises to Rs 131.11 crore
शाहरुख खान
शाहरुख खान की 'फैन' को देखने वालों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार की तुलना में फैन की बुधवार की कमाई में करीब 20 प्रतिशत तक की हानि हुई। इसका साफ मतलब है लोगों की शाहरुख की यह फिल्‍म उतनी रास नहीं आ रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की फ‌िल्म की पहले सप्ताह ही छठें दिन की कमाई महज 3.5-4.5 करोड़ रही। यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन का विश्वसनीय जानकारी रखने वाली वबेसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम से लिया गया है।

यानि कि शुरुआती छह दिनों में शाहरुख खान की घरेलू बाजार हुई कमाई महज 67-68 करोड़ रुपये ही पहुंची है। और जिस तरह से इसकी कमाई के गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को 100 करोड़ क्लब तें शामिल होने के लिए नाको चना चबाना पड़ेगा।

हालांकि विश्वभर के सिनेमाघरों से फैन ने अब तक '135 करोड़' से ज्यादा जुटा लिए हैं। लेकिन घरेलू बाजार में फिल्‍म का प्रदर्शन बेहद लचर है। जानकारों के मुताबिक शाहरुख की इस फिल्म की कुल कमाई 150 के आसपास ही होगी।

उल्लेखनीय है कि फैन ने पहले दिन 19.2 करोड़, दूसरे दिन 15.34 करोड़, तीसरे दिन 17.74 करोड़, चौथे दिन 5.75 करोड़ और पांचवें दिन 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शुरुआती वीकेंड की विदेशी से बाजार से हुई कमाई 40.05 करोड़ बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed