फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh khan's Dilwale Earns 150 Crores Even Before Release

रिलीज ये पहले ही शाहरुख की 'दिलवाले' बनी 100 करोड़ी!

Tue, 18 Aug 2015 02:01 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan's Dilwale Earns 150 Crores Even Before Release

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा बिजनेस करती है, इस पर फिल्म निर्माता, कलाकार और दर्शकों का भी ध्यान रहता है। फिल्म की रिलीज के साथ ही आंकड़ों का खेल शुरू हो जाता है। लेकिन अगर कहा जाए कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही 150 करोड़ कमा चुकी है तो अजीब लगेगा ना।

विज्ञापन


क्रिसमस पर शाहरुख खान की 'दिलवाले' रिलीज होने जा रही है, जिसकी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से टक्कर होने वाली हैं। शाहरुख खान इस मुकाबले को लेकर चिंतित नहीं हैं और उन्होंने ऐसी रणनीति बनाई है कि 'दिलवाले' की रिलीज के पहले ही उन्हें 150 करोड़ रुपये का मुनाफा हो जाएगा।
विज्ञापन


ये कमाई शाहरुख और रोहित शेट्टी के बीच बंटेगी क्योंकि दोनों फिल्म के निर्माता हैं। लेकिन खबरों के अनुसार शाहरुख को भारी फायदा होगा, क्योंकि वो फिल्म के अभिनेता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रिलीज से पहले ही फिल्म से कमाने का तरीका

Shahrukh khan's Dilwale Earns 150 Crores Even Before Release

शाहरुख 'दिलवाले' से कैसे भारी कमाई करने जा रहे है उसका तरीका हम आपको बताते हैं। शाहरुख ने इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये में बनाया है, बताया जा रहा है कि शाहरुख क्योंकि फिल्म के निर्माता भी हैं इसलिए उन्होने फिल्म के लिए फीस नहीं ली है।

60 करोड़ के बजट के बाद 15 करोड़ रुपये वे प्रचार पर खर्च करेंगे। इस तरह फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ हुआ। शाहरुख भारत में वितरकों को यह फिल्म 130 करोड़ रुपये में बेचेंगे। विदेश में यह ‍अधिकार 40 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे। संगीत के अधिकार 15 करोड़ रुपये और सैटेलाइट राइट्स 45 करोड़ रुपये में लगभग बिक गए हैं।

इस तरह से शाहरुख के पास फिल्म रिलीज होने के पहले ही 230 करोड़ रुपये आ जाएंगे और उनका मुनाफा लगभग 155 करोड़ रुपये होगा।

सिर्फ कमाई नहीं, शाहरुख की प्रतिष्ठा भी फिल्म के साथ जुड़ी

Shahrukh khan's Dilwale Earns 150 Crores Even Before Release

फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख कमाई कर लेंगे यो तो ठीक है, लेकिन शाहरुख इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। इसकी कुछ खास वजह भी हैं। शाहरुख के सामने फिल्म के अच्छे प्रदर्शन का दबाव है। क्योंकि पिछले दिनों आमिर खान की पीके और सलमान की बजरंगी भाईजान ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में खान तिकड़ी के बादशाह पर भी फिल्म के शानदार प्रदर्शन का दबाव है।

आमिर और सलमान तो 300 करोड़ क्लब की फिल्में दे चुके हैं, लेकिन शाहरुख का खाता इस क्लब में अब तक नहीं खुला है। साथ ही काजोल और शाहरुख लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी पर भी निगाहें रहेंगी। इसलिए शाहरुख फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed