फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai

Shahrukh Khan: कभी भी रिलीज नहीं हुईं 'जवान' की ये फिल्में, किंग खान की बंद हुई फिल्मों की लिस्ट लंबी

Wed, 13 Sep 2023 09:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Sep 2023 09:51 PM IST
सार

अपने करियर की शुरुआत में, शाहरुख खान ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। जहां इस समय वह सिनेमाघरों में 'जवान' बन धूम मचा रहे हैं, वहीं अभिनेता की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो कभी थिएटर का मुंह नहीं देख पाई।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने 35 साल के सफल करियर की बदौलत शाहरुख खान को अब बॉलीवुड के बादशाह के तौर पर पहचाना जाता है। बी-टाउन में नाम कमाने से पहले उन्होंने टीवी सीरियल से शुरुआत की थी। एक समय था जब उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता था और मुंबई में फुटपाथ पर सोना पड़ता था। खैर, सफलता और संघर्ष में सभी चीजों का अपना हिस्सा होता है। अपने करियर की शुरुआत में, शाहरुख खान ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। जहां इस समय वह सिनेमाघरों में 'जवान' बन धूम मचा रहे हैं, वहीं अभिनेता की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो कभी थिएटर का मुंह नहीं देख पाई। आज हम आपको शाहरुख खान की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो कभी भी रिलीज नहीं हुईं।

विज्ञापन

Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai
किसी से दिल लगा कर तो देखो - फोटो : social media
किसी से दिल लगाके देखो

'किसी से दिल लगाके देखो' शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म थी, जो रिलीज होने के लिए लगभग तैयार थी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी। 1996 में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन कल्पतारा ने किया था और इसमें शाहरुख खान, आयशा जुल्का और मधु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। लेकिन यह बीच में ही बंद कर दी गई। फिल्म रिलीज क्यों नहीं हुई इसका कारण कोई नहीं जानता।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
रश्क

'रश्क' 2001 की एक बड़ी फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान के साथ जूही चावला और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे। भले ही उनकी फिल्मोग्राफी में इस फिल्म का नाम बताया जा रहा हो लेकिन असल में ये फिल्म रिलीज ही नहीं हुई। फिल्म की शूटिंग 2001 में की गई थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे रद्द कर दिया था। इसके पीछे का कारण सिर्फ और सिर्फ निर्माता ही जानते हैं।   

विज्ञापन

Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

शिखर
'शिखर' सुभाष घई का एक मेगा प्रोजेक्ट था, जिसमें शाहरुख खान और बॉलीवुड ब्यूटी माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्माण 1995 में किया जा रहा था। लेकिन 'त्रिमूर्ति' के फ्लॉप होने के कारण यह प्रोजेक्ट बंद हो गया।  बाद में, सुभाष घई ने स्क्रिप्ट पर दोबारा गौर किया और उस पर ताल नाम से एक फिल्म बनाई। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय हैं, जो 1999 में रिलीज हुई थी।

Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
अहमक

'अहमक' को पहले एक टीवी मिनी-सीरीज के रूप में बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे फिल्म बना दिया था। 1999 में शूट की गई 'अहमक' सिनेमाघरों में तो रिलीज नहीं हुई, लेकिन कथित तौर पर फिल्म को 2015 में मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।

Shahrukh Khan Jawan Actor movies were shelved never got released Xtreme City Rashq Koochie Koochie Hota hai
एक्सट्रीम सिटी - फोटो : social media
एक्सट्रीम सिटी

'एक्सट्रीम सिटी' एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट था, जिसे 2011 में शुरू करने की योजना बनाई गई थी। फिल्म में मुख्य अभिनेताओं के रूप में शाहरुख खान और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अभिनय किया था। हालांकि, फिल्म कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed