'ट्यूबलाइट' के साथ रिलीज होगा शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ रिलीज किया जाएगा। सलमान की 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज और रही है और इसी के साथ लोगों को शाहरुख की फिल्म का भी ट्रेलर देखने को मिलेगा।
It's CONFIRMED: #JabHarryMetSejal trailer will be attached to #Tubelight.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 10, 2017
...is seeking you! @AnushkaSharma @RedChilliesEnt pic.twitter.com/8L6N7d5req
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 8, 2017
'जब हैरी मेट सेजल' के फर्स्ट लुक को भी सलमान खान ने ही रिलीज किया था और अब फिल्म का ट्रेलर भी उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ रिलीज हो रहा है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
.@iamsrk ki film aa Rahi hai . Date Maine decide kar di hai . Title tum log decide kardo . Best of luck @AnushkaSharma #ImtiazAli pic.twitter.com/kjBSkjIMC2
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 29, 2016
'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। पहले ये अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये किसी भी फिल्म के साथ क्लैश नहीं होगी।
दरअसल, 7 अगस्त को रक्षाबंधन है और अगर इससे पहले फिल्म रिलीज होती है तो ये अच्छी कमाई कर सकती है। 'जब हैरी मेट सेजल' को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय के बाद इस फिल्म का टाइटल फाइनल किया गया है।