फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Dunki Actor inside video from Isha Ambani twins Birthday goes viral fans showers love on star

Shah Rukh Khan: ईशा अंबानी की पार्टी से शाहरुख खान का वीडियो वायरल, अभिनेता के लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार

Sun, 19 Nov 2023 12:38 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 19 Nov 2023 12:38 AM IST
सार

शाहरुख खान को पार्टी में आते देखा गया, लेकिन उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिए। हालांकि, पार्टी के अंदर से अभिनेता का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Dunki Actor inside video from Isha Ambani twins Birthday goes viral fans showers love on star
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

विस्तार

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे कृष्णा और आदिया 18 नवंबर को एक साल के हो गए हैं। ऐसे में यह दिन अंबानी और पीरामल दोनों ही परिवारों के लिए बहुत खास रहा। इस दिन को और खास बनाने के लिए ईशा अंबानी ने जियो वर्ल्ड गार्डन में अपने बच्चों के बर्थडे की ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस मौके पर ईशा अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ पहुंचीं। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की, जिनमें शाहरुख खान भी शामिल थे। अब पार्टी से शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शाहरुख का वीडियो वायरल
शाहरुख खान को पार्टी में आते देखा गया, लेकिन उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिए। हालांकि, पार्टी के अंदर से अभिनेता का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। शाहरुख लंबे बालों के साथ ऑल-ब्लैक अवतार में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्हें अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। अभिनेता के फैन क्लब ने इस वीडियो को साझा किया और नेटिजन्स यह क्लिप देखते ही एक्टर पर प्यार बरसाना नहीं भूले।
विज्ञापन

Sonu Sood: शमी के साथ सोनू सूद के बेटे ने की ट्रेनिंग, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अभिनेता ने साझा किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस ने लुटाया प्यार
फैंस वीडियो पर कमेंट कर शाहरुख खान के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उफ्फफ...किंग का लॉन्ग हेयरस्टाइल।' इसके साथ ही बहुत से यूजर्स हमेशा की तरह शाहरुख खान को उनका पसंदीदा हीरो बता रहे हैं। वहीं बहुत से ऐसे हैं, जो उनसे अबराम के बारे में सवाल कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)



इन फिल्मों में काम करेंगे शाहरुख
ईशा अंबानी की पार्टी में कटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, कियारा आडवाणी, करण जौहर जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की इस साल 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। उन्हें सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' में 'पठान' के रूप में एक कैमियो में भी देखा गया। इसके साथ ही वह जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
Isha Ambani: ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चों की जन्मदिन पार्टी में सितारों का मेला, करण से लेकर कियारा ने की शिरकत
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed