शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का स्टाइल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। हालांकि उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं ली है लेकिन उनका फैशन सेंस और ग्लैमर हूबहू अभिनेत्रियों वाला दिखता है। हो भी क्यों न, आखिर वो किंग खान की एकलौती चहीती बेटी जो हैं। सुहाना बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से हैं।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी दोस्त के साथ एक फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क में हैं और उनका ग्लैमर गेम देखते ही बन रहा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में साझा करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है, लेकिन एक काले दिल वाले इमोजी को लगाया है।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram: @suhanakhan2
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने यह तस्वीर रविवार को शेयर की, जिसमें उनकी दोस्त भी नजर आ रही थीं। फोटो में उन्होने काले रंग की लेदर की जैकेट पहन रखी थी, जिसको हल्के गुलाबी रंग की ट्यूब टॉप पर पेयर अप किया था। उन्होंने गले में एक मोती का हार भी पहन रखा था।
4 of 5
suhana khan
- फोटो : instagram
वहीं उनकी दोस्त की बात करें तो उन्होंने एक रुमालनुमा डिजाइन की टॉप पहन रखी थी, जिसे ग्रे जींस के साथ कैरी किया थी। सुहाना के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डालें तो पता चल जाएगा कि उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। वहीं, उनके दोस्त भी काफी हाई क्लास सोसायटी मेंटेन करते नजर आते हैं।
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
सुहाना अक्सर ही अपने दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे यहां काफी सक्रिय रहती हैं। उनके कुछ फ्रेंड्स विदेशी हैं तो कुछ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के स्टारकिड हैं। इनमें अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हैं। इनकी तस्वीरें भी साथ में सामने आ चुकी हैं।