शाहरुख खान के साथ सचिन तेंदुलकर की सेल्फी हुई वायरल, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
शाहरुख खान और सचिन की यह सेल्फी फोटो है। इस फोटो को मास्टर ब्लास्टर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गुजराती टोपी पहने यह दोनों स्टार फोटो में एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सचिन और शाहरुख की इस फोटो को दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
किसी ने कमेंट में लिखा- 'क्रिकेट और एक्टिंग के भगवान एक साथ' तो किसी यूजर ने कहा- 'जोरदार जिंदाबाद जबरदस्त' जैसी कमेंट किए हैं। वहीं बात करें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की तो इसमें बॉलीवुड से सभी बड़े स्टार से लेकर क्रिकेट के कई खिलाड़ी शामिल थे।
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on