{"_id":"58a17d124f1c1b5933d84961","slug":"shahrukh-and-amir-khan-takes-selfie-together-after-25-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद आमिर और शाहरुख खान ने फैन्स को दिया ये खास तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद आमिर और शाहरुख खान ने फैन्स को दिया ये खास तोहफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
आमिर और शाहरुख खान
- फोटो : twitter
आमिर खान और शाहरुख खान के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, मामला पुराने दुश्मनों के बीच बढ़ती नजदीकी का है। हाल ही में दोनों खान व्यवसायी अजय बिजली की बर्थ-डे पार्टी में शरीक हुए थे। वहां ये दोनों न सिर्फ साथ दिखाई दिए बल्कि दोनों ने एक साथ सेल्फी भी ली।
इसके बाद में शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया। बता दें कि दोनों खानों की साथ में ऐसी तस्वीर करीब 25 साल बाद सामने आई है। सेल्फी में दोनों सफेद शर्ट में काफी फॉर्मल नजर आ रहें हैं।

Known each other for 25 years and this is the first picture we have taken together of ourselves. Was a fun night. pic.twitter.com/7aYKOFll1a
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 10, 2017
Trending Videos
सलमान और शाहरुख
अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'हम एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। एक मस्ती भरी रात में एक साथ ये हमारी पहली तस्वीर है।' ये सेल्फी दोनों सुपरस्टार्स के फैन्स के लिए एक अनमोल तोहफा माना जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया में युवाओं के बीच ये तस्वीर काफी लोकप्रियता बटोर रही है।
बता दें कि शाहरुख और आमिर दोनों सलमान खान के साथ भी अपने रिश्ते सुधारने की पहल कर चुके हैं। शाहरुख ने कुछ दिन पहले सलमान खान के साथ अपने रिश्ते सुधारने को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं दूसरी ओर आमिर और सलमान ने भी दंगल और सुलतान फिल्म के प्रमोशन में ये शुरुआत कर दी थी।
हालांकि, कॉफी विद करन के सिजन 4 के दौरान आमिर खान ने शाहरुख खान के साथ रिश्तों में खटास की बात कबूली थी। हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म "रईस" को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है, लेकिन फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन में 164.21 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 10 फरवरी को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म "जॉली एलएलबी 2" को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है।