फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor shares first look from upcoming movie Film Deva movie release on Dussehra 2024

Deva First Look: दशहरा पर शाहिद कपूर का फैंस को तोहफा! 'देवा' का फर्स्ट लुक किया जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 24 Oct 2023 02:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 24 Oct 2023 02:52 PM IST
सार

शाहिद कपूर ने हाल ही में नया लुक अपनाया है। उनके इस लुक को देखकर फैंस को इस बात की भनक तो लग गई थी कि उनका यह लुक किसी अगली फिल्म के लिए होने वाला है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor shares first look from upcoming movie Film Deva movie release on Dussehra 2024
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा चर्चा बनी हुई है। आज दशहरा के पावन मौके पर शाहिद ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। आज दशहरा के पावन पर्व पर शाहिद कपूर ने खुद अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का पहला लुक भी जारी किया है। अभिनेता ने इस थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
विज्ञापन


देवा' का फर्स्ट लुक आया सामने
शाहिद कपूर ने हाल ही में नया लुक अपनाया है। उनके इस लुक को देखकर फैंस को इस बात की भनक तो लग गई थी कि उनका यह लुक किसी अगली फिल्म के लिए होने वाला है। अब इस शाहिद ने इसकी पुष्टि खुद ही कर दी है। शाहिद कपूर ने आज दशहरा के दिन अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (अब एक्स) पर अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म 'देवा' का एलान किया है।
विज्ञापन

 

DEVA in theatres on Dussehra 11th October 2024.@hegdepooja #RosshanAndrrews @shariqpatel #SiddharthRoyKapur @ZeeStudios_ @RoyKapurFilms @ZeeMusicCompany @zeecinema pic.twitter.com/jFy3eqLqrI

विज्ञापन
विज्ञापन
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) October 24, 2023


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए शाहिद ने देवा की रिलीज डेट को लेकर भी अहम जानकारी दी है। शाहिद के मुताबिक उनकी फिल्म 'देवा' अगले वर्ष दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म के पहले लुक की बात करें तो 'देवा' के इस फर्स्ट लुक में शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं। 

रामचरण-उपासना ने बेटी संग मनाया 'बठुकम्मा' उत्सव

पूजा हेगड़े के साथ आएंगे नजर
शाहिद कपूर की 'देवा' का यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से छा रहा है और फैंस इस मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस को शाहिद का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले किया जा रहा है। 

कंगना की हुई अजीत डोभाल से मुलाकात, देखें तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed