फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shahid kapoor mira kapoor and misha in uttarakhand

पत्नी मीरा और बेटी संग उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे शाहिद कपूर, आगे का है यह प्लान

Sat, 17 Mar 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Mar 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor mira kapoor and misha in uttarakhand
shahid and mira in jollygrant airport - फोटो : amar ujala

'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म के लिए उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता शाहिद कूपर अपनी पत्नी और बेटी को भी संग लेकर आए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को शाहिद कपूर पत्नी मीरा और बेटी मिशा संग देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस दौरान शाहिद ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक पत्नी मीरा और बेटी को देहरादून के किसी होटल में रुकवाकर शाहिद फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश रवाना हो गए। बताया गया कि मीरा और मिशा यहां दो-तीन दिन रुकेंगे। उनका कई जगह घूमने का भी प्लान है। इन जगहों में मसूरी, ऋषिकेश, टिहरी, नरेंद्रनगर आदि स्थान शामिल हैं।

विज्ञापन

रामझूला और मुनिकीरेती क्षेत्र में कई दृश्य फिल्माए

Shahid kapoor mira kapoor and misha in uttarakhand
Batti Gul Meter Chalu
बृहस्पतिवार से ऋषिकेश में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत हिंदी फीचर फिल्म बत्ती गुल-मीटर चालू की शूटिंग शुरू हो गई।

पहले दिन शिवानंद रामझूला और मुनिकीरेती क्षेत्र में कई दृश्य फिल्माए गए। निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में स्वर्गाश्रम क्षेत्र से रामझूला पुल पर अभिनेता दिव्यांशु व्यास को झूला पुल पार करते हुए दृश्य फिल्माया गया।

इसके बाद मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा घाट पर फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एवं दिव्यांशु व्यास के बीच गंगा दर्शन के साथ बातचीत का दृश्य शूट किया गया। इसके अलावा यहां एक कपड़े की दुकान पर देवेंद्र द्वारा श्रद्धा के लिए शॉल खरीदने का दृश्य शूट किया गया। फिल्म यूनिट के सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में पांच दिन शूटिंग शेड्यूल है। इसके तहत स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश में विभिन्न लोकेशन पर भी कई दृश्य फिल्माए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed