फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Film Jersey Shooting Postpone Due To Corona Virus

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग टली, कोरोना वायरस के चलते लिया गया फैसला

Sat, 14 Mar 2020 06:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 14 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Film Jersey Shooting Postpone Due To Corona Virus
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण के चलते कई बड़े प्रोजक्ट बंद हो चुके हैं। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग रुक चुकी है। इतना ही नहीं दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के सिनेमाघर भी संक्रमण को देखते हुए बंद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर  (Shahid Kapoor) की फिल्म जर्सी (Jersey) की शूटिंग कोरोना वायरस के खतरे की वजह से रोक दी गई है। खुद शाहिद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


शाहिद ने लिखा है- 'हमारी सामाजिक जवाबदेही बनती हैं कि हम वो सब करे जिससे ये वायरस फैलने से रुक जाए। इसलिए टीम जर्सी ने शूट को फिलहाल रोक दिया है। ताकि हमारी यूनिट का हर मेंबर अपने परिवार पास सुरक्षित रहे। जिम्मेदार बनें और सुरक्षित रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor Film Jersey Shooting Postpone Due To Corona Virus
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

शाहिद बीते कुछ महीनों से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्  में वह एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर दिखेंगे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर को चोट लगने की खबरें भी सामने आईं थी। तेज गेंद से चोट लगने के बाद एक्टर का निचला होंठ बुरी तरह कट गया था। जिसके बाद भी शूटिंग रोक दी गई थी।

मालूम हो कि 'जर्सी (Jersey)' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है। फिल्म के पोस्टर्स सामने आ चुके हैं।

वहीं कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों से किसी भी जगह पर भीड़ जमा ना करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed