फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor celebrates his birthday on the set of jersey

आज जर्सी के सेट पर शाहिद कपूर मनाएंगे अपना जन्मदिन, 39 साल के हुए हिंदी सिनेमा के नए एंग्री यंगमैन

Tue, 25 Feb 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 25 Feb 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor celebrates his birthday on the set of jersey
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

अपनी पिछली फिल्म कबीर सिंह से हिंदी सिनेमा में कामयाबी की लंबी लकीर खींच चुके शाहिद कपूर की गिनती अब चोटी के सितारों में फिर से होने लगी है। इस साल भी शाहिद अपने प्रशंसकों को एक ऐसी फिल्म देने की तैयारी कर रही है जो कबीर सिंह से शुरू हुए उनके नए सफर को एक नई मंजिल तक लेकर जाएगी। ये फिल्म है जर्सी, जिसमें वह एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर दिखेंगे और इसी फिल्म के कलाकारों के साथ शाहिद मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन

Shahid Kapoor celebrates his birthday on the set of jersey
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर को चोट लगने की खबरें भी सामने आईं थी। चोट शूटिंग करते समय लगी बताई गई और बाद में शाहिद चेहरे पर कपड़ा लपेटे भी मुंबई हवाई अड्डे पर दिखे। फिल्म का चंडीगढ़ शेड्यूल पूरा हो जाने की जानकारी फिल्म के आधिकारिक प्रवक्ता हालांकि दे चुके हैं लेकिन फिल्म का कुछ पैचवर्क अब भी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor celebrates his birthday on the set of jersey
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई

शाहिद ये शूटिंग जन्मदिन पर कर रहे हैं और सेट पर ही फिल्म की पूरी टीम के साथ इसका उत्सव मनाएंगे। इस बारे में अपनी ख़ुशी जताते हुए शाहिद कपूर कहते हैं, "फिल्म जर्सी मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बहुत ही खुश हूं कि मैं अपना जन्मदिन काम करते हुए मना रहा हूं खासकर जर्सी के सेट पर।" गौतम तिन्नानौरी निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

भारतीय टीवी दर्शकों पर गीता कपूर ने लगाई सबसे बड़ी तोहमत, रियलिटी शोज के जजों को दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed