फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor and Adipurush fame Kriti Sanon untitled film gets a release date on December 2023

Shahid-Kriti: शाहिद कपूर-कृति सेनन की अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Mon, 19 Jun 2023 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

इस फिल्म के बाद अब जल्द ही कृति सेनन की जोड़ी 'ब्लडी डैडी' एक्टर शाहिद कपूर संग पहली बार बड़े पर्दे पर फैंस को देखने मिलेगी। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor and Adipurush fame Kriti Sanon untitled film gets a release date on December 2023
शाहिद और कृति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म में जानकी के किरदार में कृति को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म अच्छे खासे भारी भरकम बजट में बनी है और निर्माताओं को उम्मीद है कि यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इस फिल्म के बाद अब जल्द ही कृति सेनन की जोड़ी 'ब्लडी डैडी' एक्टर शाहिद कपूर संग पहली बार बड़े पर्दे पर फैंस को देखने मिलेगी। 

विज्ञापन

शाहिद और कृति पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर
अभिनेत्री कृति सेनन ने ‘आदिपुरुष’ के बाद शाहिद कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के बाद शाहिद पहली बार जानकी माता यानी कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शाहिद के साथ कृति की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर फैंस को देखने मिलेगी। शाहिद-कृति स्टारर इस फिल्म का टाइटल तो अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने इस रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के रिलीज डेट की हुई घोषणा
हाल ही में, जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर  कृति सेनन स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। अभिनेत्री ने लिखा, ‘अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लीजिए, जो कि सात दिसंबर 2023 है। कृति सेनन- शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म जियो स्टूडियोज दिनेश विजन संग मिलकर ला रहे हैं।’

Adipurush: चौतरफा घिरने के बावजूद मनोज मुंतशिर नहीं मांगेंगे माफी, बोले- स्क्रीनप्ले पर ओम राउत से पूछें सवाल

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस अनटाइटल फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को  ‘जरा हटके, जरा बचके' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर  प्रोड्यूस करेंगे। इससे पहले मेकर्स ने दर्शकों संग फिल्म का पोस्टर साझा किया था। फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर और कृति बाइक पर बैठे रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे थे। अब दर्शकों को फिल्म के टाइटल का बेसब्री से इंतजार है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed