फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan responds to troll who claimed Jawan box office numbers are fake in Ask Srk Session

#AskSrk: जवान के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को फर्जी कहने वालों पर बरसे किंग खान, ट्रोल्स को दी यह नसीहत

Fri, 29 Sep 2023 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

फिल्म की रिलीज के बाद भी कुछ लोग शाहरुख को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।  किंग खान भी ट्रोल्स को जवाब देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan responds to troll who claimed Jawan box office numbers are fake in Ask Srk Session
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद भी कुछ लोग शाहरुख को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।  किंग खान भी ट्रोल्स को जवाब देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जवान के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को फर्जी कहने वालों पर बरसे किंग खान

सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी हालिया एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जवान' की भारी सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ एक इंटरैक्टिव 'आस्क एसआरके' सेशन किया, जिसमें फैंस शाहरुख से कई फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछ रहे थे और किंग खान भी बेहद अलग अंदाज में इन सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी बीच एक यूजर ने पूछा, 'जवान' के फर्जी कलेक्शन के बारे में आप क्या कहेंगे। बहुत सी ऐसी खबरें हैं जो गलत संख्याएं फैला रही हैं।'

Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी ने जान-बूझकर नहीं किया 'तुमसे ना हो पाएगा' का निर्देशन, 'छिछोरे' से है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल्स को दी यह नसीहत
इस यूजर को जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, 'चुप बैठो और गिनते रहो...बस!!! गिनती में कोई गलती मत कर देना।' किंग खान के इस अंदाज को देख उनके फैंस भी अभिनेता की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख आपकी बातों का कोई तोड़ नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा,' बायकॉट गैंग को एक और पक्ष मिल गया अपनी बेइज्जती  करवाने का।' एक और यूजर ने लिखा, 'शाहरुख आप बेस्ट हैं।'
 

Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी ने जान-बूझकर नहीं किया 'तुमसे ना हो पाएगा' का निर्देशन, 'छिछोरे' से है कनेक्शन

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है जवान
बता दें कि एटली की फिल्म 'जवान' 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है।शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, 'फुकरे 3' की रिलीज के बाद जवान के कलेक्शन में काफी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed