फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan meet navpreet kaur in house Mannat model reveals how king khan and his family treated her

Shah Rukh Khan: शाहरुख से मन्नत में मिलीं मॉडल नवप्रीत, फोटो साझा कर बताया- किंग खान ने खुद बनाया था पिज्जा

Sun, 23 Apr 2023 09:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

नवप्रीत कौर नाम की एक मॉडल शाहरुख से मिलने उनके घर मन्नत गई थीं। मॉडल ने मन्नत में बहुत अच्छा समय बिताया और शाहरुख के पूरे परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan meet navpreet kaur in house Mannat model reveals how king khan and his family treated her
शाहरुख खान-मॉडल नवप्रीत कौर - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने विनम्र व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। किंग खान के केयरिंग नेचर की कहानियां कई बार सामने आई हैं। एक बार फिर शाहरुख ने अपने विनम्र अंदाज की मिसाल पेश की। दरअसल, नवप्रीत कौर नाम की एक मॉडल शाहरुख से मिलने उनके घर मन्नत गई थीं। मॉडल ने मन्नत में बहुत अच्छा समय बिताया और शाहरुख के पूरे परिवार से मुलाकात की। अब उन्होंने अपना अनुभव सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

मॉडल की पूरी हुई 'मन्नत'
नवप्रीत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने मन्नत में अभिनेता के परिवार के साथ बिताए पलों को कैद कर फैंस के साथ साझा किया। पहली तस्वीर में मॉडल शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। साथ ही मॉडल ने अबराम के साथ की गई मस्ती और पिज्जा की तस्वीर साझा की, जो खुद शाहरुख ने बनाया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Navpreet Kaur (@navpreetkaur01)



Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल ने जाहिर की खुशी
इन तस्वीरों को साझा करते हुए मॉडल ने कैप्शन में लिखा कि मैंने खुद से वादा किया था कि मैं इसे कभी पोस्ट नहीं करूंगी, लेकिन मेरे लिए ये यादें बहुत कीमती हैं तो इसे मैं इन्हें सिर्फ अपने तक नहीं रख सकती। मन्नत में मेरे जीवन के सबसे खास दिन के लिए मैं खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं। किंग खान ने खुद पिज्जा बनाया और वह भी वेज, क्योंकि कुछ पंजाबी शाकाहारी भी होते हैं। जब तक मैं उनके घर पर थी, मुझे लगा कि मैं सपना देख रही हूं और जल्द ही मुझे कोई जगाने वाला है। मैंने खुद को शांत रखा, क्योंकि मैं खुशी से चिल्लाना नहीं चाहती थी।

Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार

विज्ञापन

परिवार के साथ की मस्ती
मॉडल ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ बात करके बहुत खुशी हुई। वह खुशी से फूले नहीं समा पा रही थीं। जब वह डिनर करने बैठीं तो पहले ही टुकड़े में ही उनका पेट भर गया, क्योंकि वह खुशी को पचा नहीं पा रही थीं। नवप्रीत ने बताया कि शाहरुख के बच्चों ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया। मॉडल ने लिखा कि गौरी खान डार्लिंग हैं। अबराम उनके नए बेस्ट फ्रेंड बन चुके हैं। आर्यन की जिस तरह की एंग्री यंग मैन वाली छवि है, वह बिल्कुल उससे अलग हैं और बहुत ही प्यारे हैं। सुहाना खान बहुत खूबसूरत हैं। जब नवप्रीत मन्नत से जाने लगीं तो शाहरुख उन्हें छोड़ने के लिए बाहर तक आए।

Swara Bhaskar: शादी के बाद स्वरा ने परिवार संग मनाई पहली ईद, साझा की तस्वीरें तो जमकर हुईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed