फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   swara bhaskar celebrates first eid after wedding with fahad ahmed and his family

Swara Bhaskar: शादी के बाद स्वरा ने परिवार संग मनाई पहली ईद, साझा की तस्वीरें तो जमकर हुईं ट्रोल

Sun, 23 Apr 2023 06:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 23 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

ईद के खास मौके पर स्वरा भास्कर ने गुलाबी रंग का शरारा पहना है, इसके साथ उन्होंने चंकी सिल्वर इयररिंग्स पहने हैं, जो कि बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में स्वरा और फहाद कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
swara bhaskar celebrates first eid after wedding with fahad ahmed and his family
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री स्वरा भास्कर इसी साल शादी के बंधन में बंधी थीं। अभिनेत्री ने सपा नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया था। अब हाल ही में जब दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया गया तो अभिनेत्री ने भी अपनी पहली ईद मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने पति फहाद अहमद संग ईद मनाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस दौरान वह ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

तस्वीरें की साझा
ईद के खास मौके पर स्वरा भास्कर ने गुलाबी रंग का शरारा पहना है, इसके साथ उन्होंने चंकी सिल्वर इयररिंग्स पहने हैं, जो कि बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में स्वरा और फहाद कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीर खिंचवाई और पहली ईद कैप्शन के साथ फहाद अहमद को ट्वीट किया। इन फोटोज को पोस्ट करने के बाद स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किया ट्रोल
ईद की तस्वीरों पर स्वरा को फैंस ने आड़े हाथों लिया है। एक शख्स ने लिखा, 'हिजाब के साथ ज्यादा अच्छा लगता, हिजाब भी पहनना था न।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहन भाई को घर पर ही ईद मुबारक कह देतीं, ट्वीट करने की जरूरत नहीं पड़ती।' कई यूजर्स ने कहा अगली ईद सूटकेस या फ्रिज में मनेगी।

विज्ञापन

फरवरी में की थी शादी
स्वरा और फहाद ने फरवरी में शादी की थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों ने रीति रिवाजों के साथ भी निकाह किया था। दोनों के निकाह पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोलिंग हुई थी। लोगों ने उनको खूब भला-बुरा कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed