Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को 29 साल पूरे, एक्टर ने खास तस्वीर साझा कर लिखा प्यारा नोट
फिल्म 'कभी हां कभी ना' को रिलीज हुए 29 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर साझा कर फिल्म में निभाए सुनील के किरदार को याद किया।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की दमदार कमाई जारी है। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख फैंस के साथ भी जुड़े रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने लेटेस्ट पोस्ट साझा किया है। दरअसल, उनकी फिल्म 'कभी हां कभी ना' को रिलीज हुए 29 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने खास तस्वीर साझा कर फिल्म में निभाए सुनील के किरदार को याद किया।
शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' सुपरहिट साबित हुई थी, जिसे आज 29 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम में फिल्म का पुराना फोटो साझा किया। इस तस्वीर में वह सुनील के किरदार में नजर आए। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिनेता सिर पर टोपी पहने और हाथ में ट्रम्पेट लिए दिखे। यह फिल्म के एक सीन की तस्वीर है।
Sona Mohapatra: शहनाज गिल के खिलाफ ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं सोना मोहापात्रा, फैंस बोले- फुटेज चाहिए तो बोलो
इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'उस स्टेज में, उस उम्र में थोड़े कच्चे और अनियंत्रित थे। अब भी अपरिभाषित हैं। हमारा देश सर्वश्रेष्ठ कास्ट और क्रू से घिरा हुआ है। एक निर्देशक, जिन्हें मैं हर रोज याद करता हूं। मुझे सिखाया कि कभी-कभी आप एक पल हार जाते हैं, लेकिन बाकी सब जीत लेते हैं। मुझे यकीन है कि कहीं न कहीं सुनील ने भी कुछ किया है।'
Priyanka-Ankit: अंकित से मिलने जुनूनियत के सेट पर पहुंचीं प्रियंका, फैंस बोले- इश्क हो तो ऐसा
शाहरुख की फिल्म 'कभी हां कभी ना' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। अभिनेता ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। इस फिल्म ने शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी थी। 'कभी हां कभी ना' को दिवंगत कुंदन शाह ने निर्देशित किया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपक तिजोरी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, नसीरुद्दीन शाह और सतीश शाह जैसे कई मुख्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
Horror Movies: जब 'चुडै़ल' बन इन हसीनाओं ने दिखाया डरावना रूप, फटी रह गई थीं लोगों की आंखें