फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan fauji Look: King Khan photographs In military Uniform Goes Viral

'फौजी' वाले लुक में नजर आए शाहरुख खान, आर्मी यूनिफॉर्म में किंग खान को देख नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

Thu, 06 Nov 2025 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Nov 2025 05:45 PM IST
सार

Shah Rukh Khan In Fauji Look: अभिनेता शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वे 'फौजी' वाले लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन ने शेयर की हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan fauji Look: King Khan photographs In military Uniform Goes Viral
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'फौजी' से की थी। इसमें वे अभिमन्यु राय के रोल में नजर आए। हाल में किंग खान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों को उनका 'फौजी' वाला लुक याद आ गया है। यह तस्वीरें फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan fauji Look: King Khan photographs In military Uniform Goes Viral
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

महबूब स्टूडियो में लिए गए फोटोज
कोलस्टन जूलियन ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की जो फोटोज शेयर किए हैं, उनमें उनके नाम की पट्टी पर अभिमन्यु राय लिखा है यानी शाहरुख के डेब्यू सीरियल 'फौजी' में उनके किरदार का नाम। साथ ही कैप्शन लिखा है, 'शाहरुख खान ने महबूब स्टूडियो में फोटोग्राफ दिए। तस्वीरों में शाहरुख बहुत दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColstonJULIAN (@colstonjulian)


विज्ञापन
विज्ञापन

कब ली गईं फोटो?
शाहरुख खान की यह फोटोज कहां से ली गई हैं या फोटोशूट क्यों हुआ है? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि यह शूट शायद 'फौजी' से जुड़ा एक कॉन्सेप्ट फोटोशूट था। हालांकि, फोटोग्राफर कोलस्टन की तरफ से ऐसी कोई डिटेल नहीं दी गई है और न ही यह बताया गया कि यह तस्वीरें कब की हैं। मगर, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहरुख का यह लुक पुराना है।

विज्ञापन

नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
शाहरुख खान की इन तस्वीरों पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। किंग खान को आर्मी यूनिफॉर्म में देख फैंस खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार फोटोग्राफ'। अन्य यूजर ने लिखा, 'शाहरुख के ऊपर आर्मी यूनिफॉर्म जंच रही है'। कुछ यूजर्स रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'कैप्टन अभिमन्यु राय'। शाहरुख खान ने 02 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। फिलहाल वे आगामी फिल्म 'किंग' की तैयारी में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed