{"_id":"599e78fa4f1c1bd9258b4614","slug":"shah-rukh-khan-apologize-to-women-cricket-team-captain-mithali-raj-for-being-late-on-ted-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से मांगी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से मांगी माफी
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से माफी मांगी है। शाहरुख जल्द ही टेलीविजन टॉक शो 'टेड टॉक्स इंडिया' लेकर आने वाले हैं। इस शो के पहले मेहमान करण जौहर और मिताली राज होंगे। शो के पहले ऐपिसोड की शूटिंग के लिए सभी को तय समय पर सेट पर पहुंचना था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है मिताली समय पर सेट पर पहुंच गईं जबकि वहां न तो शाहरुख खान थे न ही करण जौहर। शाहरुख और करण सेट पर पहुंचने में काफी लेट हो गए जबकि मिताली वहीं इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
पढ़ें- सलमान-अक्षय को पछाड़ शाहरुख बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
करीब 3-4 घंटे इंतजार करने के बाद वहां शाहरुख और करण आए। इसी को लेकर शाहरुख ने मिताली से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि मिताली से मिलने के बाद शाहरुख ने उनसे माफी मांगी और देरी से आने का कारण भी बताया।
इसके बाद उन्होंने शो की शूटिंग शुरू की। इस शो के पहले ऐपिसोड की थीम है 'बदलते रिश्ते'। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख आनंद एल राय की अगली फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं।
पढ़ें- अब ऐसा दिखने लगा है शाहरुख-काजोल का 'बेटा', ये काम कर कमा रहा पैसे