Shah Rukh khan: बुजुर्ग महिला ने शाहरुख खान को बताया अपना क्रश, पठान ने कहा- आई लव यू बा
शाहरुख खान ने अपने बुजुर्ग फैन पर खूब प्यार बरसाया। अभिनेता ने एक वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला उन्हें अपना क्रश बता रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वह फैंस के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। बच्चे, नौजवान से लेकर बुजुर्ग तक सभी शाहरुख की दमदार अदाकारी के दीवाने हैं। अभिनेता भी अपने फैंस पर खूब प्यार बरसाते हैं। इस बीच शाहरुख ने अपने बुजुर्ग फैन पर खूब प्यार बरसाया। दरअसल, अभिनेता ने एक वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला उन्हें अपना क्रश बता रही हैं।
दरअसल, सिद्धार्थ अमित भावसार नाम के एक यूजर ने अपनी बा का प्यारा सा वीडियो ट्विटर पर साझा किया था। इस वीडियो में बा चाय पीती हुई नजर आ रही हैं। अमित गुजराती भाषा में अपनी बा से पूछते हैं कि बा आपका क्रश कौन है? इस पर वह जवाब देती हैं कि पहले धर्मेंद्र था, अब शाहरुख खान हैं। फिर अमित पूछते हैं कि रणबीर कपूर रणवीर सिंह? इस पर बा मना कर देती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें शाहरुख की एक्टिंग पसंद है और वह अभिनेता को चार्मिंग भी बताती हैं।
Jansen Panettiere: 'द वॉकिंग डेड' फेम एक्टर जानसेन पैनेटीयर का निधन, महज 28 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
इस वीडियो को अमित भावसार ने शाहरुख को भी टैग किया था। अब अभिनेता ने गुजराती भाषा में ही जवाब दिया है। उन्होंने लिखा बा मैं भी आपसे प्यार करता हूं। शाहरुख के इस ट्वीट और बुजुर्ग महिला के वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने बा को शाहरुख का सबसे बड़ा फैन बताया है।
Huṁ paṇa tanē prēma karuṁ chuṁ Baa. https://t.co/nZLzYhafFl
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 22, 2023
Anant Nag: बीजेपी में शामिल होंगे 'केजीएफ' एक्टर अनंत नाग, आज कर्नाटक में ग्रहण करेंगे सदस्यता
इन दिनों शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपनी फिल्म के रिलीज के बाद से ही लगातार वह फैंस के साथ आस्क मी सेशन के जरिए जुड़ते हैं। इस दौरान वह फैंस के सवालों के मजेदार जवाब भी देते हैं। इस बार भी फैन शाहरुख को फिल्म 'पठान' की दमदार सफलता की शुभकामनाएं देते नजर आए।
Madhoo Shah: 12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से खास रिश्ता