फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anant Nag south actor and yash film KGF fame will join bjp today in karnataka know unknown facts about him

Anant Nag: बीजेपी में शामिल होंगे 'केजीएफ' एक्टर अनंत नाग, आज कर्नाटक में ग्रहण करेंगे सदस्यता

Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
सार

साउथ के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मंत्री अनंत नाग बुधवार की शाम को कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की मौजूदगी में बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन
Anant Nag south actor and yash film KGF fame will join bjp today in karnataka know unknown facts about him
अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मंत्री अनंत नाग आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन जाएंगे। वह बुधवार की शाम को कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की मौजूदगी में बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान वहां पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें मंत्री मुनिरत्न, सुधाकर शामिल हैं। अनंत अभिनेता से नेता बने हैं। बीजेपी में आने से पहले वह साल 1996 में जेएच पटेल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन


अनंत का राजनीतिक करियर
राजनीतिक करियर के दौरान अनंत नाग एक सांसद, विधायक और मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने जेएच पटेल सरकार में बेंगलुरु शहरी विकास मंत्री के रूप में काम किया था। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने जेडीएस से चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


'बेशरम रंग' पर दिया था बयान
अनंत नाग अपने बयानों को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने पर बयान दिया था, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। 'बेशरम रंग' गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा था कि इसमें बोल्ड कंटेंट है, जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। भारतीय सिनेमा को बड़े और छोटे पर्दे तक इस तरह के नग्नता वाले कंटेंट को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'केजीएफ' में अदाकारी से जीता दिल
अनंत नाग साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' में काम किया था। अभिनेता ने साल 1973 में कन्नड़ फिल्म 'संकल्प' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने साल 1974 में बॉलीवुड फिल्म 'अंकुर' में अभिनय का दम दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed