{"_id":"76cc527880ed902b33eb517e38cbaf0d","slug":"sex-eduction-is-necessary-for-children-nargis-fakhri","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से दी जाए सेक्स शिक्षा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल से दी जाए सेक्स शिक्षा
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 28 Sep 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्गिस फाखरी ने भारत की सेक्स शिक्षा से जुड़ा एक अजीब बयान दिया है। इस पर विवाद भी हो सकता है।
विज्ञापन
नर्गिस फाखरी की शुरूआती पढ़ाई ऐसे स्कूल में हुई है, जहां सेक्स शिक्षा दी जाती थी। इस शिक्षा से उन्हें बहुत फायदा हुआ। इसी वजह से उनका कहना है कि आज बच्चों को सेक्स संबंधी जानकारियां देना आवश्यक है।
विज्ञापन
बच्चों के पास बहुत सारे ऐसे प्रश्न होते हैं, जिनका जवाब पाने के लिए वे बेचैन होते हैं। अगर उन्हें सही उत्तर नहीं मिला, तो वे भ्रमित हो सकते हैं। एक सवाल के जवाब में नर्गिस का कहना है कि पेरेंट्स को अपने बच्चों के साथ दोस्ताना रवैया अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
किसी बच्चे के मन में कोई शंका हो, तो वह अपने माता पिता के पास आए और बेझिझक जानकारी हासिल करे। ऐसा न हो कि वह कोई बात अपने दोस्तों से पूछे और अधकचरी जानकारी पाए।
हालांकि नर्गिस ने एक राज खोला है कि वे अपनी मां से सेक्स पर कभी खुलकर बात नहीं कर पाई। नर्गिस का कहना है कि दरअसल वे काफी पुराने विचारों की हैं।