फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Senior artist Yusuf husain passed away hansal mehta pen down emotional note

दुखद: मशहूर अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन, निर्देशक हंसल मेहता बोले- आज मैं अनाथ हो गया

Sat, 30 Oct 2021 09:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 30 Oct 2021 09:08 AM IST
सार

यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया है।।

विज्ञापन
Senior artist Yusuf husain passed away hansal mehta pen down emotional note
युसूफ हुसैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का शनिवार यानि आज सुबह निधन हो गया। मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। ऐसे में युसूफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे'।

विज्ञापन


हंसल मेहता ने आगे कहा कि, 'आज वह चले गए ताकि वह सारी महिलाएं जो स्वर्ग में हैं उन्हें बता सकें कि वह कितनी खूबसूरत हैं और पुरुषों को बता सकें कि वह कितने जवान हैं। आपको ढेर सारा प्यार, मैं इस नए जीवन का कर्जदार हूं।आज मैं अनाथ हो गया। अब जीवन पहले जैसा कभी नहीं रहेगा'। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

Senior artist Yusuf husain passed away hansal mehta pen down emotional note
युसूफ हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया है। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुखद खबर, यूसुफ हुसैन को श्रद्धांजलि, हंसल मेहता और पूरे परिवार को शक्ति मिले'।

 

Senior artist Yusuf husain passed away hansal mehta pen down emotional note
युसूफ हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा भट्ट ने लिखा, ' इस खबर ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकती हंसल की आप क्या महसूस कर रहे होंगे? वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'यूसुफ जी हमने कितने फिल्मों में साथ काम किया, पहले कुछ ना कहो और आखिरी फिल्म बॉब बिस्वास, वह बहुत ही दयालू थे'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed