फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Senior Actress Seema Deo wife of Actor Ramesh Deo passed away at the age 81

Seema Deo Death: वरिष्ठ अभिनेत्री सीमा देव का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 24 Aug 2023 11:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, वह अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उनका निधन मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
Senior Actress Seema Deo wife of Actor Ramesh Deo passed away at the age 81
अभिनेत्री सीमा देव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ अभिनेत्री सीमा देव का निधन हो गया। अभिनेता रमेश देव की पत्नी और अभिनेता अजिंक्य देव और निर्देशक अभिनय देव की मां की तबीयत पिछले एक साल से ठीक नहीं थी। वह अपने बेटे अभिनय के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर रह रही थीं। सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, वह अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उनका निधन मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

विज्ञापन


बेटे ने किया बीमारी का खुलासा
सीमा देव के बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और प्रशंसकों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। बता दें कि सीमा पिछले कुछ समय से अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा में रह रही थीं। 2020 में उनके बेटे ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरी मां श्रीमती सीमा देव, मराठी फिल्म उद्योग की दिग्गज कलाकार अल्जाइमर से पीड़ित हैं। हम पूरा देव परिवार, उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता था, वह भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ पर 10 करोड़ की ओपनिंग का प्रेशर, चार लगातार फ्लॉप के बाद ब्रांड आयुष्मान का संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आ चुकीं नजर 
अभिनेत्री सीमा देव ने अपने पचास साल के करियर में कई मराठी फिल्मों में काम किया है। सीमा देव ने 'सरस्वतीचंद्र' (1968), 'आनंद' और 'ड्रीम गर्ल' (1977) जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री सीमा देव और उनके पति अभिनेता रमेश देव मराठी और हिंदी सिनेमा के बहुत प्रसिद्ध अभिनेता हैं। 'सुवासिनी', 'जगाचे पटेवर', 'आनंद' जैसी कई फिल्मों में उनकी भूमिकाएं विशेष रूप से लोकप्रिय रहीं। उनके बेटे अजिंक्य देव भी एक मशहूर अभिनेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed