{"_id":"58df71394f1c1b1b4063dfce","slug":"second-fir-filed-against-tvf-ceo-arunabh-kumar-women-shared-horrific-details-of-harassment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुनाभ कुमार पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बोली पीड़िता, 'वो बेवजह छूते थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरुनाभ कुमार पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बोली पीड़िता, 'वो बेवजह छूते थे'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 01 Apr 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
अरुनाभ कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब चैनल टीवीएफ के सीईओ अरुनाभ कुमार के खिलाफ कुछ दिन पहले मुंबई में सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है। टीवीएफ की कई महिला कर्मचारियों ने अरुणभ पर ऑफिस परिसर में छेड़खानी का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में एक महिला कर्मचारी ने अरनाभ द्वारा की गई गंदी हरकतों के बारे में बताया।
मिड-डे में छपी खबर के मुताबिक एफआईआर में लड़की ने बताया, 'एक दिन मैं फोन पर बात करते हुए परिसर से बाहर निकल रही थी जब अरनाभ ने मुझे बुलाया। उन्होंने मुझे अपने साथ आने का इशारा किया। मैं ना चाहते हुए भी उनके पीछे चली गई। इसके बाद वो मुझे बताने लगे कि वो अभी-अभी रत्नागिरी से लौटे हैं और अपने साथ वहां के आम लाए हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे भी आम पसंद हैं। अचानक उनका हाथ मेरी गर्दन से होते हुए मेरी कमर तक पहुंच गया। मैं काफी शॉक हो गई और तुरंत वहां से निकल गई।'
अरुनाभ के खिलाफ दर्ज एक और एफआईआर में एक लड़की ने कहा कि वो अक्सर उनके लुक्स पर कमेंट करते थे। इतना ही नहीं, अरुनाभ उनको छूने की भी कोशिश करते रहते थे। उनके सामने उन्होंने अपनी शर्ट तक उतार दी थी।

अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं अरुनाभ
अरुनाभ कुमार
आपको बता दें कि अरुनाभ को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबसे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है तभी से वो फरार हैं। पुलिस तीन बार उनके घर तलाश कर आई है लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं है। अरुनाभ के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और मुंबई पुलिस का कहना है कि आने वाले वक्त में और शिकायतें आ सकती हैं।
अरुनाभ के इस व्यवहार का खुलासा तब हुआ था जब टीवीएफ की एक महिला कर्मचारी ने ब्लॉग लिख कर अपनी कहानी बयां की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अरुनाभ ऑफिस में लड़कियों से अभद्र तरीके से बात करते हैं और बेवजह छूने की कोशिश करते हैं। इस पर सफाई देते हुए अरुनाभ ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है।
इस ब्लॉग के बाद कई और लड़कियों ने भी अरुनाभ पर छेड़खानी और यौन शोषण के आरोप लगाए जिसके बाद मुंबई के अंधेरी ईस्ट थाने में उनके खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई थी।