फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan body double parvez kazi is covering manager said can resume vamshi Paidipally film

सलमान खान: कैसे अपने बॉडी डबल का ख्याल रख रहे सलमान? वामसी ने फिल्म का शेड्यूल तक बदला, जानें क्या है मामला

Tue, 25 Aug 2026 01:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

Salman khan Helped Parvaz kazi: अभिनेता सलमान खान फिलहाल वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उनके बॉडी डबल परवेज काजी की तबियात खराब होने के चलते शूटिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया था। अब काजी के स्वास्थ्य की अपडेट उनके मैनेजर ने दी है।

विज्ञापन
Salman khan body double parvez kazi is covering manager said can resume vamshi Paidipally film
परवेज काजी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सलमान खान फैंस समेत फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों की भी काफी मदद करते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने बॉडी डबल परवेज काजी की मदद की। इन दिनों सलमान साउथ की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामसी कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान अचानक सलमान के बॉडी डबल परवेज काजी की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। काजी के मैनेजर ने एक मीडिया हाउस को बातचीत में कहा…

विज्ञापन
  • परवेज अब ठीक हैं, उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ। 
  • उनकी तबियत घर पर खराब हो गई थी।
  • इसके बाद उन्हें हेल्थ चैकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
  • इस दौरान सलमान सर ने परवेज का ख्याल भाईयों की तरह रखा। 
  • परवेज रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही सेट पर वापसी कर सकते हैं।

Salman khan body double parvez kazi is covering manager said can resume vamshi Paidipally film
परवेज काजी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले परवेज को लेकर मिली थी खबर  
कुछ दिनों पहले सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी के खराब हेल्थ को लेकर खबरें सामने आ रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक परवेज को सेट पर दिल का दौरा पड़ गया था। अब सुनने में आया है कि परवेज जब तक ठीक नहीं हो जाते, सलमान खुद एक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके साथ ही शूटिंग के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया था। हालांकि, अब परवेज की तबियत ठीक है और उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक होकर सेट पर लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman khan body double parvez kazi is covering manager said can resume vamshi Paidipally film
परवेज काजी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

परवेज कई साल से सलमान के साथ
परवेज काजी कई साल से सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम रहे हैं। उन्होंने 'प्रेम रतन धन पायो', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'रेस 3', 'भारत', 'दबंग 3' और 'राधे' जैसी फिल्मों में उनके बॉडी डबल के तौर पर काम किया है। सलमान से उनकी मिलती-जुलती शक्ल के कारण वे प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और फिल्म सेट से दोनों की साथ की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन

Salman khan body double parvez kazi is covering manager said can resume vamshi Paidipally film
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में चल रही शूटिंग
सलमान की अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी हैं। टीम ने इस महीने की शुरुआत में छह सप्ताह का मुंबई शेड्यूल शुरू किया, जिसमें तीन बड़े एक्शन दृश्यों की योजना बनाई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पेडिपल्ली ने गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के प्राइम फोकस स्टूडियो में एक अफगानी गांव का पुनर्निर्माण किया है, जहां सलमान और नयनतारा ने कई बड़े एक्शन दृश्यों की शूटिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed