फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haiwaan Trailer X Review Akshay Kumar Upcoming Movie Trailer Gets Mixed Reviews

हैवान ट्रेलर एक्स रिव्यू: तारीफों के बीच क्यों ट्रोल हुआ ‘हैवान’ का ट्रेलर? यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 25 Aug 2026 04:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 25 Aug 2026 04:21 PM IST
सार

Haiwaan Trailer X Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए यूजर्स ने ट्रेलर को लेकर कैसा रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Haiwaan Trailer X Review Akshay Kumar Upcoming Movie Trailer Gets Mixed Reviews
'हैवान' - फोटो : X

विस्तार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 वर्षों के बाद एक-साथ अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए फिल्म का ट्रेलर यूजर्स को कैसा लगा है।

विज्ञापन

काफी यूजर्स ने की तारीफ

  • फिल्म के ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
  • एक यूजर ने लिखा- ‘ट्रेलर बेहद दिलचस्प है और इसमें कई सरप्राइज हैं। देखिए, अक्षय कुमार का अवतार कितना शानदार है, उनके एक्सप्रेशन और स्माइल कमाल की है। दमदार स्टारकास्ट और दिल को छू लेने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक।'
  • विज्ञापन
  • दूसरे यूजर ने ट्रेलर को सराहते हुए इसे 5 से 4.5 स्टार दिए। 
  • वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘सर (अक्षय कुमार) क्या मस्त नेगेटिव रोल किया है... पुरा हैवानियत लोडिंग और वह हंसी। पॉवरफुल परफॉर्मेंस लोड हो रहा है।’
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘उनकी बॉडी लैंग्वेज, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और उनके किरदार से जुड़ी हर चीज असाधारण लगती है।’

कुछ लोगों ने किया ट्रोल
एक यूजर ने ट्रेलर को ट्रोल करते हुए लिखा- ‘सैफ अली खान फिल्म ‘हैवान’ में अंधे हैं, फिर भी पूरे ट्रेलर में उनकी दाढ़ी सलीके से कटी हुई दिख रही है। अगर वो अंधे हैं तो दाढ़ी कैसे काट रहे हैं? कम से कम ओरिजिनल फिल्म 'ओपम' में तो मोहनलाल जैसा क्लीन शेव दिखा देते।’ वहीं कुछ लोगों ने ओरिजिनल साउथ फिल्म ‘ओप्पम’ से भी इसकी तुलना की। 

Haiwaan Trailer X Review Akshay Kumar Upcoming Movie Trailer Gets Mixed Reviews
हैवान - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'हैवान'? 
  • बता दें कि फिल्म 'हैवान' के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
  • इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म 'टशन' में देखा गया था।
  • इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
  • फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब; बोलीं- परंपरा नेकलाइन में नहीं होती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed