सबको चौंकाया, सलमान को मिल गई नईं हीरोइन!
सलमान खान की अगली फिल्म 'सुल्तान' के लिए हीरोइन की तलाश जारी है, जिसमें वह पहलवान बने हैं। बॉलीवुड की तमाम हीरोइनों का नाम खारिज करने के बाद खबर है कि सलमान आइटम डांसर स्कारलैट मैलीश विल्सन को हीरोइन बनाने पर विचार कर रहे हैं। स्कारलैट ब्रिटिश मॉडल और नर्तकी हैं जिन्होंने आइटम डांसर के रूप में बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म शंघाई से शुरुआत की थी और धीरे-धीरे साउथ में ज्यादा सक्रिय हो गईं।
तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में आइटम डांस और स्पेशल अपीयरेंस करने वाली स्कारलैट ने आर... राजकुमार में सोनू सूद के साथ भी आइट डांस किया था। इस साल की बड़ी हिट फिल्म बाहुबलीः द बिगनिंग में भी वह प्रभास के साथ आइटम डांस में दिखी थी।
चर्चा है कि अब सलमान स्कारलैट को ऐक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ाते हुए अपनी हीरोइन बना सकते हैं। बीते रविवार को मुंबई में स्कारलैट एक पुरस्कार समारोह में थीं। सलमान ने भी इस कार्यक्रम में परफॉरमेंस दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कारलैट सलमान के डांस के बाद उनकी वैनिट वैन तक पहुंचीं और उनका इंतजार करती रही।
सलमान से अकेले में हुई बातचीत
वैनिट वैन में इंतजार कर रही स्कारलेट से मिलने सलमान आए और दोनों ने करीब बीस मिनट तक बातचीत की। सूत्रों का कहना है कि सलमान खुद इस समय अपनी पहलवानी वाली फिल्म सुल्तान के लिए हीरोइन की तलाश में हैं और स्कारलैट ने उनसे अपने नाम पर विचार करने का निवेदन किया है। सलमान ने स्कारलैट को रोल की जरूरतों के हिसाब से अपनी तैयारी करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सलमान ने एक शो में कहा था कि वह स्कारलैट के प्रभावित हैं और उन्होंने इस सुंदरी से फोटोशूट कराने को कहा है। फोटोशूट देखने के बाद सलमान ने इस ब्रिटिश सुंदरी से कहा था कि उसे ऐक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिए।
बताया जाता है पिछले कुछ समय से स्कारलैट ऐक्टिंग की क्लासेस में जा रही हैं। देखना यह है कि क्या सलमान सर खुश होकर इस छात्रा को अपनी फिल्म में एडमीशन देंगे?