फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Scam 2003 The Telgi Story Hansal Mehta web series teaser released stream on sonyliv from 2 September

Scam 2003: हंसल मेहता की 'स्कैम 2003' का धमाकेदार टीजर रिलीज, स्टांप पेपर घोटाले की सच्चाई बयां करेगी सीरीज

Fri, 04 Aug 2023 09:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 04 Aug 2023 09:31 PM IST
सार

'स्कैम 1992' के निर्माता हंसल मेहता एक और धमाकेदार सीरीज के साथ लौट आए हैं। उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' का टीजर आज यानी 4 अगस्त को रिलीज किया गया।

विज्ञापन
Scam 2003 The Telgi Story Hansal Mehta web series teaser released stream on sonyliv from 2 September
स्कैम 2003, हंसल मेहता - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हंसल मेहता किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निर्देशक ने वेब सीरीज की दुनिया में 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के जरिए सभी का खूब मनोरंजन किया था। इसके बाद से ही हंसल मेहता लगातार चर्चा में बने हुए थे। निर्देशक ने काफी समय एलान कर दिया था कि वह जल्द ही इस सीरीज की दूसरी किस्त लेकर दर्शकों के बीच लौटेंगे। अपने वादे के अनुसार हंसल मेहता ने 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' लेकर आ गए हैं। हंसल मेहता ने आज सीरीज का धमाकेदार टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। 

विज्ञापन

अब्दुल करीम तेलगी पर आधारित है सीरीज
'स्कैम 1992' के निर्माता हंसल मेहता एक और धमाकेदार सीरीज के साथ लौट आए हैं। उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' का टीजर आज यानी 4 अगस्त को रिलीज किया गया। सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और तुषार हीरानंदानी ने किया है। 'स्कैम 2003' भारत के सबसे बड़े घोटालों में से एक अब्दुल करीम तेलगी की कहानी पर आधारित है। पूरे देश को बड़े पैमाने पर झकझोर देने वाली यह घटना पत्रकार और न्यूज रिपोर्टर संजय सिंह की हिंदी किताब 'रिपोर्टर की डायरी' से ली गई है। 
Akelli Trailer: अकेली का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज, युद्धग्रस्त इराक में जान बचाने की जंग लड़ती दिखीं नुसरत भरूचा

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप पेपर छापने के लिए किया गया स्कैम
सामने आए सीरीज के टीजर में दिखाया गया है कि हर्षद मेहता ने जिस घोटाले को अंजाम दिया उसने कैसे देश को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन 1992 के बाद 2003 में देश में कुछ ऐसा हुआ, जो उससे भी बहुत बड़ा था। 'द तेलगी स्टोरी', उस घोटालेबाज के बारे में गहराई से दर्शकों के दिखाएगी, जिसने नकली स्टांप पेपर मुद्रित किए थे। स्टांप पेपर को छापने के लिए जरूरत की मशीनें हासिल करने के लिए उसने 300 से अधिक लोगों को काम पर रखा था, जिन्होंने बैंकों, बीमा कंपनियों और कई अन्य लोगों को धोखा दिया था। इस घटना में 30,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। 

विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
'स्कैम 2003'  का टीजर साझा करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'खेल बड़ा था, और खिलाड़ी...! अब्दुल करीम तेलगी द्वारा भारत के सबसे बड़े घोटालों में से एक की कहानी, जिसने अपने पैमाने से देश को चौंका दिया था। सीरीज 2 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।' हंसल मेहता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स क्राइम ड्रामा सीरीज 'स्कूप' का सह-निर्माण और निर्देशन करते देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'फराज' का निर्देशन किया था। 
Nitin Desai: नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, आमिर खान ने ऐसे जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed