{"_id":"5a0bb92a4f1c1bd9798bc7db","slug":"sc-hear-salman-khan-hit-and-run-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान पर फिर आई मुसीबत, हिट एंड रन केस में अब SC करेगा सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान पर फिर आई मुसीबत, हिट एंड रन केस में अब SC करेगा सुनवाई
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर सकते हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 12 सप्ताह बाद महाराष्ट्र सरकार की उस अपील पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया जिसमें साल 2002 के हिट एंड रन मामले में सलमान खान को आरोपों से बरी किए जाने को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः फिल्म 'न्यूड' का नाम हटाने से गुस्साए सुजॉय घोष, IFFI चीफ के पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई 3 महीने बाद की जाएगी क्योंकि पहले की बेंच ने राज्य सरकार को इस सुनवाई के लिए समय दे दिया था। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी महीने में महाराष्ट्र सरकार की अपील पर सलमान खान को इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा था। महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें सलमान खान को हिट एंड रन केस में आरोपों से बरी कर दिया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि साल 2002 में मुंबई के बांद्रा में हुए इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 4 लोग घायल हो गए थे। इस केस में ट्रायल कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी हालांकि बाद में सबूतों के आधार पर उन्हें बरी कर दिया गया था।