फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Two Savdhaan India Crew Dies in bike accident

'सावधान इंडिया' के दो क्रू मेंबर्स की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 13 Feb 2021 06:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Two Savdhaan India Crew Dies in bike accident
सावधान इंडिया - फोटो : Twitter

स्टार भारत के शो 'सावधान इंडिया' के दो क्रू मेंबर्स की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सुबह 4:30 बजे दोनों क्रू मेंबर्स अपनी 20 घंटे की शिफ्ट पूरी करके बाइक से वापस लौट रहे थे। उसी वक्त ये भयानक हादसा हुआ। हादसे में मारे गए प्रमोद शो 'सावधान इंडिया' में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे। पुलिस ने पंचनामा कर उनके परिवार को उनका शरीर सौंप दिया। इसके अलावा अन्य क्रू मेंबर शो में हेल्पर के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन


आर्ट डायरेक्टर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव दिलीप पिथवा ने एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा, 'यह एक भयानक बात है कि हमने प्रमोद को इस तरह से खो दिया है। यह शुक्रवार से सुबह 7 बजे का शूट था, जो सुबह 3:30 बजे तक खत्म हुआ था। अगले दिन के लिए प्रमोद सुबह से वहां मौजूद था। हालांकि, हम अभी तक दुर्घटना का सही कारण नहीं जानते हैं।'
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा कि, 'वे चैनल को एक पत्र भेज रहे हैं और शिफ्ट के लंबे घंटों के बारे में पूछेंगे। पत्र टाइप किया जा रहा है। इसे चैनल के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी भेजा जाएगा।' तो वहीं राजेश त्रिपाठी ने इस मामले में कहा, 'हां, मेरी शूटिंग आगे बढ़ गई। शूटिंग के कारण हमें कुछ समस्याएं हुई थीं, जिससे शेड्यूल लंबा हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed