फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik died due to heart attack at 66 actor last video viral of Holi celebration in delhi farmhouse

Satish Kaushik: होली खेलते सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो आया सामने, फैंस बोले- यह तो अच्छे-खासे थे

Thu, 09 Mar 2023 02:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 Mar 2023 02:25 PM IST
सार

सतीश कौशिक के होली वाले दिन का आखिरी वीडियो सामने आया, जिसमें वह परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Satish Kaushik died due to heart attack at 66 actor last video viral of Holi celebration in delhi farmhouse
होली पार्टी में सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर है। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। मौत से एक दिन पहले उन्होंने होली पार्टी की थी, जिसका आखिरी वीडियो सामने आया है। दरअसल, सतीश ने दिल्ली में एक निजी फार्महाउस पर अपने परिवार के साथ होली की पार्टी की थी। इसके बाद अचानक ही देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

Satish Kaushik died due to heart attack at 66 actor last video viral of Holi celebration in delhi farmhouse
होली के जश्न में शामिल सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सतीश कौशिक के होली वाले दिन का आखिरी वीडियो सामने आया, जिसमें वह परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाते नजर आ रहे थे। वीडियो में सतीश सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ गाने पर डांस भी किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह होली की पार्टी में साथियों के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे और वह उन्हें अपने अंदाज से हंसाते नजर आए।



Satish Kaushik: पैसे नहीं लौटाने पर अनुपम खेर को मारने पहुंच गए थे सतीश, बेहद दिलचस्प है इनकी दोस्ती का किस्सा

Satish Kaushik died due to heart attack at 66 actor last video viral of Holi celebration in delhi farmhouse
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। फैंस लगातार कमेंट कर अपना दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 24 घंटे पहले तो यह ठीक थे। अचानक क्या हो गया। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि यह हंसता-खेलता चेहरा हम आखिरी बार देख रहे हैं। कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी होगा। वहीं, कुछ फैंस वीडियो को देख कह रहे हैं कि यह तो अच्छे खासे थे। अचानक क्या हो गया।
Satish Kaushik Death: मसाबा को अपना नाम देना चाहते थे सतीश कौशिक, नीना गुप्ता के सामने रख दिया था यह प्रस्ताव

विज्ञापन

Satish Kaushik died due to heart attack at 66 actor last video viral of Holi celebration in delhi farmhouse
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

मौत से पहले सतीश कौशिक पूरी तरह से ठीक थे और सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। साथ ही अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रहे थे। सात मार्च को वह मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की थीं। इस दौरान उनके साथ महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल भी होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने धमाकेदार तरीके से होली मनाई, जिसके बाद अभिनेता दोपहर को मुंबई से दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली में फार्म हाउस पर होली खेलते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह दुनिया को अलविदा कह गए।
Satish Kaushik: इस तरह मिस्टर इंडिया के 'कैलेंडर' बने थे सतीश, दमदार एक्टिंग से छोटे से रोल को बनाया यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed