फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik Death: Know about actor director life age family children biography and Net Worth

Satish Kaushik Death: परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए सतीश कौशिक, तीन दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज

Thu, 09 Mar 2023 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Mar 2023 08:37 AM IST
सार

सतीश कौशिक ने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते।

विज्ञापन
Satish Kaushik Death: Know about actor director life age family children biography and Net Worth
सतीश कौशिक अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का आज तड़के निधन हो गया। एक्टर के यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान है। बता दें कि एक्टर का शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन


चलाया अभिनय का जादू
सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। जनवरी में जी5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। 
विज्ञापन

Television Actresses: पौराणिक किरदारों ने दिलाई अलग पहचान, घर घर में लोकप्रिय हैं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ गए इतनी दौलत
अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। अपनी पत्नी और बेटी के लिए वह अच्छी खासी संपत्ति छोड़कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 40 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक थे। बता दें कि सतीश कौशिक होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर एक्टर को वह बचा नहीं सके। 
Devika Rani: ड्रैगन लेडी के नाम से मशहूर थीं देविका रानी, सबसे लंबा किसिंग सीन देकर मचा दिया था तहलका

इमरजेंसी में आने वाले थे नजर
सतीश कौशिक ने गुरुवार तड़के आखिरी सांस ली। एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। उम्मीद है कि आज 3 बजे तक सतीश कौशिक का शव मुंबई पहुंच जाएगा, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि एक्टर कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले थे। कुछ समय पहले ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था।
Satish Kaushik: सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक पर टूटा था दुखों का पहाड़, हो गए थे अकेले

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed