फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh

Television Actresses: पौराणिक किरदारों ने दिलाई अलग पहचान, घर घर में लोकप्रिय हैं ये अभिनेत्रियां

Thu, 09 Mar 2023 12:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 09 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh
एक्ट्रेसेस - फोटो : अमर उजाला

पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म और टीवी धारावाहिक भारतीय समाज के मनोरंजन का प्रमुख साधन रहा है। इन धारावाहिक और फिल्मों में किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए सम्मान की बात होती है। बहुत से ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिन्होंने इन किरदारों को निभाकर काफी फेम बटोरी। इन एक्टर्स ने ये किरदार निभाकर समाज में काफी इज्जत भी कमाई। आज हम ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने पौराणिक किरदार निभाकर घर घर में अपनी अलग जगह बनाई। 

विज्ञापन

Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

मौनी राय
महादेव की सती याद ही होंगी आप को। सती का किरदार निभाकर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी अलग पहचान बना ली थी। पौराणिक धारावाहिक 'देवों के देव-महादेव' में मौनी ने देवी सती का किरदार निभाया था। अपनी खूबसूरती, सादगी और शानदार अभिनय से मौनी राय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब मौनी फिल्मों में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh
सोनारिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

सोनारिका भदौरिया
धारावाहिक देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस धारावाहिक से सोनारिका को घर-घर में पहचान मिल गई थी। सिर्फ यही नहीं लोग उन्हें असल में मां दुर्गा मानने लगे थे।

विज्ञापन

Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh
पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा शर्मा
एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने पहले महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर तारीफे बटोरी थीं और फिर उन्होंने मां काली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। साल 2017 में स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाकाली अंत ही आरम्भ में पूजा शर्मा ने सती, पार्वती और महाकाली की भूमिका निभाई थी।

Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh
प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका सिंह
पौराणिक टीवी धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में दुर्गा मां के विभिन्न अवतारों की भूमिकाएं अभिनेत्री प्रियंका सिंह ने निभाई हैं। इस धारावाहिक में प्रियंका के किरदार को खूब प्यार मिला था। लोगों ने उनकी सादगी और अभिनय की काफी सराहना की थी।

Television Actresses Who Played Role of Goddess from Mouni Roy to Gracy Singh
ग्रेसी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेसी सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का लेंगे। अभिनेत्री ने साल 2015 में धार्मिक धारावाहिक 'संतोषी मां' में मां संतोषी का किरदार निभाया था। इस सीरियल में लोगों ने अभिनेत्री की एक्टिंग को तो पसंद किया ही, इन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ लेते थे। ग्रेसी सिंह को लोग सच में देवी मानने लगे थे। इसके अलावा ग्रेसी सिंह लगान और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed