फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Arjun Tamannaah Srinidhi Shetty dance their hearts out at Isha centre watch viral Videos

ईशा सेंटर में सारा अर्जुन-तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने जमकर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

Mon, 16 Feb 2026 09:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Feb 2026 09:03 AM IST
सार

Isha Centre Viral Videos: 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और 'केजीएफ' अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी के अलावा मौनी रॉय ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक नेताओं की भी भागीदारी देखी गई। इसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Sara Arjun Tamannaah Srinidhi Shetty dance their hearts out at Isha centre watch viral Videos
ईशा योग केंद्र - फोटो : X

विस्तार

महाशिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में एक बड़ा समारोह हुआ। इसमें कई मशहूर अभिनेत्रियां शामिल हुईं, जैसे सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय। वहीं आज इन सभी अभिनेत्रियों का ईशा योग केंद्र में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये सभी खुशी से नाचते हुए दिखीं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
इस वीडियो में तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन को बाकी लोगों के साथ ग्रुप में डांस करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में सारा और श्रीनिधि जोश से डांस करती नजर आईं। इन अभिनेत्रियों का यह डांस वीडियो अब फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

सारा अर्जुन 
इस दौरान 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन ने कहा, 'सबको महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं यहां आने से बहुत खुश हूं। यहां की खूबसूरत प्रस्तुतियां देखकर मैं बहुत आभारी हूं। नाचने का मुझे बहुत इंतजार था।'



विज्ञापन

श्रीनिधि शेट्टी
श्रीनिधि शेट्टी ने कहा, 'महाशिवरात्रि वो रात है, जिसका मुझे हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं पार्टी क्यों नहीं करती। अब आपको पता चल गया होगा। आज की रात कमाल की है। उम्मीद है आप सब जागकर इसका मजा लेंगे।'

मौनी रॉय 
मौनी रॉय ने अपना अनुभव बहुत भावुक बताते हुए कहा कि उन्हें पिछले साल इसके बारे में पता चला था। इस साल भी वो आईं और पूजा-अर्चना देखने में बहुत अच्छा लगा। यहां पर आना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Isha Foundation (@isha.foundation)


तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने कहा, 'मैं प्रवचन, प्रस्तुतियां, आधी रात का ध्यान और स्वादिष्ट प्रसाद का इंतजार कर रही थी। जागते रहने के लिए मैं जितना हो सके उतना नाचूंगी।' तमन्ना ने आगे कहा कि उन्हें यहां बहुत मजा आया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isha Foundation (@isha.foundation)


कई राजनेता भी हुए शामिल
इस समारोह में सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, कई बड़े नेता भी शामिल हुए। जैसे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एआईएडीएमके के एस.पी. वेलुमणि और डीएमडीके की प्रेमलता विजयकांत ने भी पूजा में हिस्सा लिया। यह महाशिवरात्रि का उत्सव भक्ति, नृत्य और आध्यात्मिकता से भरा रहा।

जूही चावला
जूही चावला ने ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि समारोह में हिस्सा लेने के बारे में कहा, "मैं कई साल से सद्गुरु जी को फॉलो कर रही हूं। मैं उनके कार्यक्रमों में आती रहती हूं। हर बार जब मैंने इसे देखा है, यह और भी बड़ा, बेहतर और शानदार होता गया है। यह बहुत अर्थपूर्ण उत्सव है। यह हमें अपनी संस्कृति के करीब लाता है।'

सलीम मर्चेंट
सलीम मर्चेंट ने ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि में शामिल होने पर कहा, 'शिवरात्रि के लिए ईशा फाउंडेशन आना मेरा सपना था। अनुभव पूरी तरह से दिव्य रहा है। यह भारतीय पौराणिक कथाओं में सबसे पवित्र रात है और देश में भी। यह बहुत महत्वपूर्ण, बहुत प्रासंगिक और भक्ति से भरी रात है।'



यह भी पढ़ें: क्या ‘ओ रोमियो’ को मिला वीकएंड का फायदा? जानें ‘तू या मैं’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed